‘टटीरी’ गाना विवाद में फंसा, बादशाह को एनसीडब्ल्यू का समन!

अश्लीलता के आरोपों पर महिला आयोग सख्त, 25 मार्च को पेश होने के निर्देश
‘टटीरी’ गाना विवाद में फंसा, बादशाह को एनसीडब्ल्यू का समन!
Published on

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने हरियाणवी गाने ‘टटीरी’ में कथित अश्लीलता और अभद्रता के मामले में गायक बादशाह और अन्य संबंधित लोगों को तलब किया है। आयोग ने इस मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है।

एनसीडब्ल्यू के अनुसार, गाने की सामग्री प्रथम दृष्टया आपत्तिजनक प्रतीत होती है और यह भारतीय न्याय संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम तथा महिलाओं के अश्लील चित्रण (निषेध) अधिनियम, 1986 के प्रावधानों का उल्लंघन कर सकती है। इसी आधार पर निर्देशक माही संधू और जोबन संधू तथा निर्माता हितेन को भी 25 मार्च को दस्तावेजों के साथ आयोग के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है।

‘टटीरी’ गाना विवाद में फंसा, बादशाह को एनसीडब्ल्यू का समन!
‘सरके चुनर’ विवाद गरमाया, नोरा फतेही–संजय दत्त को NCW का समन!

यह गाना रिलीज के बाद से ही विवादों में घिरा हुआ है, जिसके चलते इसके बोल और वीडियो को लेकर आलोचना तेज हो गई है। मामले में पहले भी हरियाणा राज्य महिला आयोग द्वारा कार्रवाई की जा चुकी है, जहां बादशाह के खिलाफ गिरफ्तारी तक के आदेश जारी हुए थे, क्योंकि वह निर्धारित समय पर पेश नहीं हुए थे।

विवाद बढ़ने के बाद बादशाह ने सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी थी और कहा था कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। एनसीडब्ल्यू ने चेतावनी दी है कि निर्धारित तिथि पर उपस्थित न होने की स्थिति में कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in