टाटा टी गोल्ड ने दुर्गा पूजा पर लॉन्च किए सीमित संस्करण के आर्ट पैक

बंगाल की कला और संस्कृति को सलाम
आर्ट पैक पेश करते पुनीत दास
आर्ट पैक पेश करते पुनीत दास
Published on

केडी पार्थ

कोलकाता : पश्चिम बंगाल अपनी समृद्ध कला, मशहूर कलाकारों-शिल्पियों और जीवंत संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। इसी विरासत को सम्मानित करते हुए, राज्य के प्रमुख चाय ब्रांड टाटा टी गोल्ड ने दुर्गा पूजा के मौके पर अपना नया प्रचार अभियान पेश किया है। इस साल ब्रांड ने स्थानीय बंगाली कलाकारों के सहयोग से डिज़ाइन किए गए सीमित संस्करण के त्योहारी पैक लॉन्च किए हैं, जो राज्य की परंपरा और रचनात्मकता को सलाम करते हैं।

कलाकारों की रचनाओं में पूजा की झलक

इन खास पैकों को बंगाल के पांच नामी कलाकारों ने सजाया है। ऐक्रेलिक पेंटिंग के लिए मशहूर गौतम सरकार, ड्राई पेस्टल से पौराणिक कला को आधुनिक यथार्थवाद से जोड़ने वाले गोपाल नस्कर, वाटर कलर से भावनाओं को तरलता देने वाले गौरव कुंडू, तैलचित्रों की जीवंतता के लिए प्रसिद्ध अंजन भट्टाचार्य और डिजिटल कला की विशेषज्ञ जोयिता बोस—सभी ने दुर्गा पूजा से जुड़े अपने अनूठे दृष्टिकोण को चाय के डब्बों पर उकेरा। हर डिजाइन पूजा के पांच पवित्र दिनों की झलक दिखाता है—षष्ठी पर ढाक की थाप, सप्तमी पर शंख की गूंज, अष्टमी की भक्ति, नवमी का धुनुची नृत्य और दशमी पर सिंदूर खेला का उल्लास।

कोलकाता में भव्य लॉन्च 

टाटा टी गोल्ड ने 16 सितंबर को कोलकाता के ताज बंगाल में विशेष मीडिया सम्मेलन आयोजित कर इस श्रृंखला का अनावरण किया। इस मौके पर टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के भारत और दक्षिण एशिया पैकेज्ड बेवरेजेज खंड के अध्यक्ष पुनीत दास उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कलाकारों ने मौके पर अपनी कला का लाइव प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

पहली एआई टीवीसी के जरिये अनूठी प्रस्तुति

त्योहार की भावना को और गहराई देने के लिए ब्रांड ने एक खास टीवीसी भी लॉन्च किया है, जो दुर्गा पूजा को जीवंत कला के रूप में पेश करता है। पश्चिम बंगाल के दर्शकों के लिए अपनी तरह की यह पहली एआई फिल्म एक कप चाय की भाप से शुरू होती है, जो रंगों के स्ट्रोक में बदलते हुए पंडाल, मोहल्लों, ढाक की थाप, शंख की ध्वनि, अष्टमी की प्रार्थना, धुनुची के धुएं और सिंदूर खेला की उमंग तक पहुंचती है।

ब्रांड का संदेश

पुनीत दास ने कहा, “दुर्गा पूजा केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि एक भावना है जो पूरे बंगाल को एक सूत्र में बांधती है। हर पैक का डिज़ाइन इस त्योहार की कला, परंपरा और भावना को समर्पित है। हमें खुशी है कि हम उपभोक्ताओं को ऐसा यादगार अनुभव दे पा रहे हैं, जो उनके पर्व को और खास बनाएगा।”

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in