T20 विश्व कपः इंग्लैंड ने अपनी संभावित टीम की घोषणा की, कुछ नाम चौंकने वाले

जोफ्रा आर्चर को एशेज सीरीज के एडिलेड में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में चोटिल होने के बावजूद इंग्लैंड की 15 सदस्यीय संभावित टीम में शामिल किया गया।
T20 विश्व कपः इंग्लैंड ने अपनी संभावित टीम की घोषणा की, कुछ नाम चौंकने वाले
Published on

लंदनः तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को एशेज सीरीज के एडिलेड में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में चोटिल होने के बावजूद अगले साल फरवरी मार्च में भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए मंगलवार को इंग्लैंड की 15 सदस्यीय संभावित टीम में शामिल किया गया। एडिलेड टेस्ट के दौरान आर्चर के बाएं पांव में खिंचाव आ गया था जिसके कारण वह अगले दो टेस्ट मैच से बाहर हो गए थे।

एक अन्य तेज गेंदबाज जोश टोंग को हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने सीमित ओवरों के क्रिकेट में अभी तक कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। आर्चर हालांकि श्रीलंका के खिलाफ 22 जनवरी से होने वाली तीन वनडे और इतने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की सीरीज में नहीं खेल पाएंगे।

इंग्लैंड की टी20 विश्व कप में शुरुआत आठ फरवरी से

इग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बयान में कहा, ‘‘आर्चर को टी20 विश्व कप की संभावित टीम में शामिल किया गया है, लेकिन वह श्रीलंका दौरे पर नहीं खेल पाएंगे क्योंकि इस महीने की शुरुआत में एडिलेड में खेले गए तीसरे एशेज टेस्ट के दौरान चोटिल होने के बाद वह रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं।’’ इंग्लैंड टी20 विश्व कप में आठ फरवरी को मुंबई में नेपाल के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। इसके बाद वह वेस्टइंडीज (11 फरवरी को मुंबई में), बांग्लादेश (14 फरवरी को कोलकाता में) और इटली (16 फरवरी को कोलकाता में) के खिलाफ मैच खेलेगा।

T20 विश्व कपः इंग्लैंड ने अपनी संभावित टीम की घोषणा की, कुछ नाम चौंकने वाले
ब्रैडमैन की भारत के खिलाफ सीरीज में पहनी बैगी ग्रीन कैप होगी नीलाम

टी20 विश्व कप के लिए इंग्लैंड की संभावित टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, सैम कुरेन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टोंग, ल्यूक वुड।

श्रीलंका में टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, ब्रायडन कार्स, सैम कुरेन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टोंग, ल्यूक वुड।

श्रीलंका में वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, ब्रायडन कार्स, जैक क्रॉली, सैम कुरेन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, जो रूट, ल्यूक वुड।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in