ब्रैडमैन की भारत के खिलाफ सीरीज में पहनी बैगी ग्रीन कैप होगी नीलाम

ब्रैडमैन ने 1947-48 के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान भारतीय ऑलराउंडर श्रीरंगा वासुदेव सोहोनी को अपनी कैप उपहार में दी थी।
ब्रैडमैन की भारत के खिलाफ सीरीज में पहनी बैगी ग्रीन कैप होगी नीलाम
Published on: 

सिडनीः महान बल्लेबाज सर डोनाल्ड ब्रैडमैन ने भारत के 1947-48 के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान जो बैगी ग्रीन कैप पहनी थी उसकी अगले महीने नीलामी की जाएगी।

ब्रैडमैन ने उस सीरीज के दौरान भारतीय ऑलराउंडर श्रीरंगा वासुदेव सोहोनी को कैप उपहार में दी थी। वह एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में भारत का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट दौरा था।

ब्रैडमैन के युग की बची हुई अधिकांश बैगी ग्रीन कैप विभिन्न संग्रहालयों या निजी संग्रहों में रखी गई हैं लेकिन इस कैप को कभी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित नहीं किया गया या बिक्री के लिए नहीं रखा गया। ऑस्ट्रेलियन एसोसिएटेड प्रेस (एएपी) के अनुसार यह कैप 75 वर्षों से अधिक समय से लगातार एक ही परिवार के स्वामित्व में रही है।

लॉयड्स ऑक्शंस के ली हेम्स ने कहा, ‘‘यह क्रिकेट इतिहास की एक वास्तविक वस्तु है जिसे सर डोनाल्ड ब्रैडमैन ने व्यक्तिगत रूप से उपहार में दिया था।’’ ब्रैडमैन के युग के टेस्ट क्रिकेटर प्रत्येक सीरीज के लिए अलग-अलग कैप पहनते थे। इस कैप की सार्वजनिक नीलामी की जाएगी।

ब्रैडमैन को खेल के इतिहास का महानतम बल्लेबाज माना जाता है। उन्होंने भारत के खिलाफ 1947-48 की सीरीज में में छह पारियों में 178.75 के औसत से 715 रन बनाए थे। उन्होंने इस दौरान तीन शतक और एक दोहरा शतक लगाया था। ऑस्ट्रेलिया ने यह सीरीज 4-0 से जीती थी।

ब्रैडमैन की भारत के खिलाफ सीरीज में पहनी बैगी ग्रीन कैप होगी नीलाम
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के टेस्ट कोच अजहर महमूद की छुट्टी
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News