Sunita और Butch को नहीं मिलेगा ओवरटाइम का भत्ता

Sunita और Butch को नहीं मिलेगा ओवरटाइम का भत्ता

नासा के नियमों के तहत नहीं मिलेगा ओवरटाइम भत्ता
Published on

कोलकाता - सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को अंतरिक्ष में तय से ज्यादा समय बिताने के लिए कोई भी ओवरटाइम पेमेंट नहीं दिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार यह नासा के नियमों के ​खिलाफ है। ऐसी खबरे आ रही थी की दोनों को ओवरटाइम पेमेंट मिलेगी पर लगता नहीं है कि ऐसा होगा। आपको बता दें कि दोनों ही अंतरिक्ष में 286 दिन ​बिताने के बाद 19 मार्च मंगलवार को धरती पर वापस लौटे हैं। अंतरिक्ष यान में खराबी होने की वजह से उन्हें तय समय से 278 दिन ज्यादा अंतरिक्ष में बिताना पड़ा।

आक​स्मिक भत्ता के तौर पर 5 डॉलर प्रति दिन के रूप में दिया जाएगा

नासा के अंतरिक्ष संचालन मिशन निदेशालय के प्रवक्ता जिमी रसेल ने बताया कि,‘‘अंतरिक्ष में रहते हुए, नासा के अंतरिक्ष यात्री संघीय कर्मचारियों के रूप में आधिकारिक यात्रा पर होते हैं।’’ रसेल ने आगे कहा कि अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर अंतरिक्ष यात्रियों को कोई ओवरटाइम, छुट्टी या सप्ताहांत का वेतन नहीं मिलता। रसेल ने कहा कि उनके परिवहन, भोजन और आवास का खर्च वहन किया जाता है और कार्य यात्राओं पर जाने वाले अन्य संघीय कर्मचारियों की तरह उन्हें भी दैनिक आकस्मिक भत्ता मिलता है। रसेल ने आगे बताया कि किसी भी स्थान की यात्रा के लिए आक​स्मिक भत्ता पांच डॉलर प्रति दिन होता है।

नहीं मिलेगा अतिरिक्त भत्ता

रसेल ने स्पष्ट किया कि विलियम्स और विल्मोर को उनके वा​र्षिक वेतन 152,258 डॉलर के अलावा 1,430 डॉलर मिलेंगे। अमेरिकी सामान्य सेवा प्रशासन के अनुसार, पृथ्वी से 250 मील ऊपर कक्षा में रहते हुए विल्मोर और विलियम्स ने क्या आकस्मिक खर्च किए होंगे, यह स्पष्ट नहीं है। आम तौर पर, यह खर्च ‘‘कुलियों, सामान वाहक, होटल कर्मचारियों और जहाजों पर कर्मचारियों को दिए जाने वाले शुल्क और टिप’’ होते हैं।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in