श्रेयस अय्यर पर सख्त कार्रवाई, जानिए क्यों लगा भारी जुर्माना

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मंगलवार को यहां खेले गए आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर बनाए रखने के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को बीसीसीआई ने किया दंडित।
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को बीसीसीआई ने किया दंडित।
Published on

मुल्लांपुरः पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मंगलवार को यहां खेले गए आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर बनाए रखने के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। पंजाब किंग्स ने इस मैच में गुजरात टाइटन्स को तीन विकेट से हराकर आईपीएल 2026 में जीत से शुरुआत की।

आईपीएल ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘आईपीएल की न्यूनतम ओवर रेट से जुड़ी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत यह उनकी टीम का इस सत्र का पहला अपराध था, इसलिए अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।’’ तेज गेंदबाज वैशाक विजयकुमार और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने मिलकर पांच विकेट लिए, जिससे पंजाब ने गुजरात टाइटन्स को छह विकेट पर 162 रन पर रोक दिया।

पंजाब ने 19.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज कूपर कॉनली ने 44 गेंदों पर नाबाद 72 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को बीसीसीआई ने किया दंडित।
विमान ईंधन दोगुना महंगा, क्या अब आसमान छुएंगे एयर टिकट?

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in