सिख समुदाय आहत, ‘धुरंधर’ सीक्वल पर पुलिस शिकायत

महाराष्ट्र के मुंबई में एक सिख संगठन ने फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के निर्माताओं और मुख्य अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ समुदाय की धार्मिक भावनाओं को कथित तौर पर ठेस पहुंचाने के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
धुरंधर 2 में रणवीर सिंह ( फाइल फोटो )
धुरंधर 2 में रणवीर सिंह ( फाइल फोटो )
Published on

मुंबईः महाराष्ट्र के मुंबई में एक सिख संगठन ने फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के निर्माताओं और मुख्य अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ समुदाय की धार्मिक भावनाओं को कथित तौर पर ठेस पहुंचाने के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता 'सिख्स इन महाराष्ट्र' के अनुसार, फिल्म के एक पोस्टर में सिंह को पगड़ी, लंबी दाढ़ी और 'कड़ा' (कंगन) पहने हुए दिखाया गया है, जिन्हें सिख समुदाय के पवित्र प्रतीक माना जाता है।

आरोप में कहा गया कि अभिनेता को हाथ में सिगरेट पकड़े हुए भी दिखाया गया है और इस चित्रण से सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। यह आरोप 17 मार्च को मुलुंड पुलिस थाने में दायर शिकायत में लगाया गया है। संगठन ने फिल्म के निर्देशक, निर्माता और सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है और जांच जारी है।

यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर कमाई का 700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। रणवीर सिंह अभिनीत यह फिल्म आदित्य धर की 2025 में रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' का सीक्वल है, जिसने विश्व स्तर पर 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी। 'धुरंधर: द रिवेंज' का निर्माण ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने किया है और यह हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज हुई है।

धुरंधर 2 में रणवीर सिंह ( फाइल फोटो )
दो साल से फरार, आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ा 'रेपिस्ट' आप विधायक

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in