कल अंतरिक्ष के लिए उड़ान भड़ेंगे शुभांशु शुक्ला

करीब डेढ़ दशक तक लड़ाकू विमान के पायलट रहे शुभांशु
कल अंतरिक्ष के लिए उड़ान भड़ेंगे शुभांशु शुक्ला
Published on: 

नई दिल्ली : खराब मौसम और तकनीनी कारणों से दो बार स्थगित हो चुकी एक्सिओम-4 मिशन अब बुधवार (11 जून) को की लॉन्चिंग के लिए तैयार है। पहले यह लॉचिंग 10 जून को होनी थी। भारतीय वायुसेना के जांबाज टेस्ट पायलट शुभांशु शुक्ला इस मिशन का हिस्सा हैं।

करीब डेढ़ दशक तक लड़ाकू विमान के पायलट रहे शुभांशु ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन- एक्सिओम-4 पर जा रहे हैं। एक्सिओम स्पेस के तहत लॉन्च इस मिशन को ‘मिशन आकाश गंगा’ भी कहा जा रहा है। यह निजी अंतरिक्ष उड़ान होगी जो 11 जून को नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से स्पेस एक्स के क्रू ड्रैगन सी213 यान के जरिये लॉन्च होगी। इतिहास में पहली बार कोई भारतीय अंतरिक्ष यात्री इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) पर जाने वाला है।

इस मिशन में 41 साल बाद कोई भारतीय अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में जाना वाला है। एक्सिओम-4 का क्रू 11 जून को भारतीय समयानुसार शाम 5:52 बजे नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से स्पेस एक्स के ड्रैगन अंतरिक्ष यान पर सवार होकर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) के लिए लॉन्च करेगा। लॉन्च होने के बार ड्रैगन अंतरिक्ष यान 1 दिन 04 घंटे 49 मिनट का वक्त लेगा और फिर यह आईएसएस पर डॉक करेगा। डॉकिंग का मतलब है ड्रैगन अंतरिक्ष यान का इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचने के बाद उससे जुड़ जाना। लगभग 29 घंटे की यात्रा के बाद एक्सिओम-4 मिशन को लेकर ड्रैगन अंतरिक्ष यान गुरुवार, 12 जून को रात 10 बजे आईएसएस पर डॉक कर जायेगा। मिशन क्रू के चारों सदस्य इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर लगभग 14 रहेंगे और इस दौरान वो 60 एक्सपेरिमेंट भी करेंगे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News