मध्य इज़राइल में गोलीबारी: एक सैनिक की मौत, पांच घायल; सुरक्षा अलर्ट तेज

पेट्रोल पंप से शुरू हुई गोलीबारी कई इलाकों तक पहुंची, 5 लोग घायल; वेस्ट बैंक में बढ़ते तनाव के बीच हमला
मध्य इज़राइल में गोलीबारी: एक सैनिक की मौत, पांच घायल; सुरक्षा अलर्ट तेज
Published on

तेल अवीव: मध्य इजराइल में रविवार को हुई सिलसिलेवार गोलीबारी में एक रिजर्व सैनिक की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। इजराइली पुलिस और सेना के अनुसार, हमलावर को सुरक्षा बलों ने मार गिराया और एक संदिग्ध सहयोगी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

अधिकारियों के मुताबिक, हमलावर इजराइली नागरिकता रखने वाला एक फलस्तीनी युवक था, जो अरब बहुल तैयबेह शहर का रहने वाला था। गोलीबारी की शुरुआत कोखाव याइर के पास एक पेट्रोल पंप से हुई और बाद में आसपास के अन्य कस्बों तथा वेस्ट बैंक की एक बस्ती तक फैल गई।

इजराइली सेना ने बताया कि हमले में 55 वर्षीय रिजर्व सैनिक की जान चली गई। बचाव सेवा के अनुसार, पांच अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई गई है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को एक से अधिक हमलावरों की आशंका थी। बाद में एक संदिग्ध सहयोगी को गिरफ्तार किया गया, जिसने गिरफ्तारी के दौरान पुलिसकर्मियों पर कांच की बोतल से हमला करने की कोशिश की।

यह हमला ऐसे समय हुआ है जब वेस्ट बैंक में हाल के दिनों में हिंसा, बस्तियों को लेकर तनाव और एक फलस्तीनी शिशु की मौत के बाद हालात पहले से ही बेहद संवेदनशील बने हुए हैं। इस घटना के बाद सुरक्षा बलों ने प्रभावित इलाकों में अतिरिक्त जवान तैनात कर दिए हैं।

मध्य इज़राइल में गोलीबारी: एक सैनिक की मौत, पांच घायल; सुरक्षा अलर्ट तेज
वैश्विक तेल मांग में वृद्धि का 50 प्रतिशत हिस्सा भारत से आएगा
Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in