दिग्विजय सिंह के समर्थन में उतरे शशि थरूर, कह दी बड़ी बात

140वें स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान शशि थरूर इंदिरा भवन मुख्यालय में दिग्विजय सिंह के बगल में बैठे हुए दिखाई दिये।
दिग्विजय सिंह के समर्थन में उतरे शशि थरूर, कह दी बड़ी बात
Published on

नई दिल्लीः कांग्रेस मुख्यालय में रविवार को आयोजित पार्टी के 140वें स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान शशि थरूर ने अपने पार्टी सहयोगी दिग्विजय सिंह के विचारों का समर्थन करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत किया जाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान थरूर, पार्टी के इंदिरा भवन मुख्यालय में दिग्विजय सिंह के बगल में बैठे थे और वरिष्ठ नेता के साथ विचारों का आदान-प्रदान किया।

दिग्विजय सिंह ने शनिवार को उस समय राजनीतिक हलचल मचा दी थी, जब उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की संगठनात्मक ताकत की सराहना की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए कहा था कि किस तरह एक जमीनी कार्यकर्ता अपने नेताओं के चरणों में बैठकर सीखता हुआ मुख्यमंत्री और फिर प्रधानमंत्री बना। उन्होंने कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का मुद्दा भी उठाया और कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा से मुकाबले और उसे सत्ता से हटाने के लिए यह बेहद जरूरी है।

संगठन को मजबूत किया जाना चाहिए

थरूर से जब इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा, ‘‘संगठन को मजबूत किया जाना चाहिए, इसमें कोई संदेह नहीं है।’’ जब उनसे दिग्विजय सिंह के बगल में बैठने और दोनों के बीच इस विषय पर चर्चा होने के बारे में पूछा गया, तो थरूर ने कहा, ‘‘हम आपस में बात करते रहते हैं, हम मित्र हैं और एक-दूसरे से बातचीत करते रहते हैं।’’ उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘आज कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस है। यह पार्टी के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण अवसर है। यह वह दिन है जब हम अपने गौरवशाली इतिहास और देश के लिए पार्टी के योगदान को याद करते हैं।’’ थरूर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना की 140वीं वर्षगांठ है। यह वही संगठन है, जिसने ब्रिटिश शासन से भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई का नेतृत्व करने में निर्णायक भूमिका निभाई।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘वर्ष 1885 में अपने पहले अधिवेशन से लेकर आज तक, कांग्रेस पार्टी देश की लोकतांत्रिक यात्रा और राजनीतिक विकास की एक मजबूत आधारशिला बनी हुई है। आज इंदिरा भवन में यह अवसर गंभीरता और आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया।’’

थरूर ने दिग्विजय को अपना मित्र बताया

उन्होंने कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का मुद्दा भी उठाया और कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा से मुकाबले और उसे सत्ता से हटाने के लिए यह बेहद जरूरी है। सिंह की इस टिप्पणी के एक दिन बाद जब थरूर से इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा, ‘‘संगठन को मजबूत किया जाना चाहिए, इसमें कोई संदेह नहीं है।’’

जब उनसे दिग्विजय सिंह के बगल में बैठने और दोनों के बीच इस विषय पर चर्चा होने के बारे में पूछा गया तो थरूर ने कहा, ‘‘हम आपस में बात करते रहते हैं, हम मित्र हैं और एक-दूसरे से बातचीत करते रहते हैं।’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘आज कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस है। यह पार्टी के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण अवसर है। यह वह दिन है जब हम अपने गौरवशाली इतिहास और देश के लिए पार्टी के योगदान को याद करते हैं।’’

दिग्विजय अपने बयान पर कायम

बयान पर विवाद होने के एक दिन बाद दिग्विजय सिंह ने कहा कि उन्होंने जो कहना था कह दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं 50 वर्षों से कांग्रेस पार्टी के साथ हूं और मैंने इन सांप्रदायिक ताकतों से विधानसभा, संसद या संगठन में लड़ाई लड़ी है।’’ सिंह ने दावा किया, ‘‘मेरी उनसे बुनियादी असहमति है और मैं उनकी विचारधारा का विरोध करता हूं। मैंने ऐसे लोगों के खिलाफ लड़ाई लड़ी है और आगे भी लड़ता रहूंगा।’’ शनिवार को दिए गए अपने बयान पर टिप्पणी को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘हर संगठन को मजबूती की जरूरत होती है।’’

सुप्रिया श्रीनेत ने क्या कहा

इस बीच, कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि भाजपा दिग्विजय के पोस्ट के मूल भाव को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही है। संघ, जो नफरत फैलाता है और महात्मा गांधी के हत्यारे (नाथूराम) गोडसे की विचारधारा से प्रेरणा लेता है, हमें उनसे कुछ भी सीखने की जरूरत नहीं है।’’ कांग्रेस मुख्यालय में रविवार को आयोजित पार्टी के 140वें स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान शशि थरूर ने अपने पार्टी सहयोगी दिग्विजय सिंह के विचारों का समर्थन करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत किया जाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान थरूर, पार्टी के इंदिरा भवन मुख्यालय में दिग्विजय सिंह के बगल में बैठे थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in