दक्षिण एशियाई वुशु महासंघ में शंभु सेठ को बड़ी जिम्मेदारी

shambhu seth
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया से जुड़े शंभु सेठ को दक्षिण एशियाई वुशु महासंघ की पारंपरिक एवं संविधान समिति का सदस्य निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। उन्हें अगले चार वर्षों के लिए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। शंभु सेठ लंबे समय से वुशु खेल के विकास और संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। इससे पहले भी वे 12वें दक्षिण एशियाई खेलों (भारत) में प्रतियोगिता निदेशक तथा ढाका में आयोजित प्रथम दक्षिण एशियाई स्कूल कॉम्बैट गेम्स में प्रतियोगिता निदेशक की भूमिका निभा चुके हैं। खेल जगत से जुड़े लोगों ने इसे भारत और खासकर पूर्वी भारत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है। अधिकारियों और खिलाड़ियों ने उम्मीद जताई कि शंभु सेठ के अनुभव का लाभ दक्षिण एशियाई स्तर पर वुशु खेल को और मजबूत बनाने में मिलेगा।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in