विशाखापत्तनम में सनसनीखेज हत्या, फ्रिज में रखे शव के टुकड़े

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के गाजुवाका इलाके में भारतीय नौसेना के एक कर्मी ने रविवार को एक महिला की कथित तौर पर हत्या कर दी तथा उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया।
प्रतीकात्मक फोटो।
प्रतीकात्मक फोटो।
Published on

विशाखापत्तनमः आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के गाजुवाका इलाके में भारतीय नौसेना के एक कर्मी ने रविवार को एक महिला की कथित तौर पर हत्या कर दी तथा उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने ऑनलाइन एक चाकू खरीदा और शव के टुकड़े किए। इसके बाद शव के कुछ हिस्सों को फ्रिज में रखा और अदविवारम के पास एक स्थान पर सिर और हाथ जला दिए।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान 'आईएनएस डेगा' पर तैनात चिंतदा रवींद्र के रूप में हुई है। वह 2021 में एक 'डेटिंग एप' के माध्यम से मिलने के बाद से महिला पोलिपल्ली मोनिका (28) के संपर्क में था। एक अधिकारी ने बताया, "नौसेना कर्मी (रवींद्र) ने रविवार को अपने आवास पर विवाद के बाद मोनिका की हत्या कर दी और बाद में शव के टुकड़े-टुकड़े कर उन्हें अलग-अलग स्थानों पर ठिकाने लगा दिया।"

प्रतीकात्मक फोटो।
ईरान के आसमान पर छाये काले बादल भारत पर कहर ढा सकते हैं : संजय राउत

अधिकारी के अनुसार,आरोपी ने बताया कि महिला ने कथित तौर पर उससे 3.5 लाख रुपये लिए थे और उनके रिश्ते का खुलासा उसकी पत्नी से करने की धमकी दे रही थी, जिससे उनके बीच अकसर विवाद होता था। अधिकारी ने बताया कि घटना के दिन आरोपी ने महिला को अपने फ्लैट पर बुलाया था, जहां उनके बीच तीखी बहस हुई और उसने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in