ईरान के आसमान पर छाये काले बादल भारत पर कहर ढा सकते हैं : संजय राउत

राज्यसभा में सोमवार को शिवसेना के संजय राउत ने कहा कि ईरान-इजराइल, अमेरिका युद्ध ने पूरी दुनिया को संकट में डाल दिया है।
शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ( फाइल फोटो )।
शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ( फाइल फोटो )।
Published on

नई दिल्लीः पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण ईरान के आसमान में छाये घने काले बादलों की वजह से पर्यावरण एवं स्वास्थ्य की समस्या का गहरा संकट होने की आशंका जताते हुए राज्यसभा में सोमवार को शिवसेना के संजय राउत ने कहा कि ईरान-इजराइल, अमेरिका युद्ध ने पूरी दुनिया को संकट में डाल दिया है।

राउत ने कहा ‘‘लेकिन भारत के सामने एक अलग संकट है। भारत पर मिसाइल या ड्रोन हमले नहीं हो रहे हैं लेकिन ईरान के आसमान पर छाये काले बादल भारत पर कहर ढा सकते हैं। दूसरे जो कुछ कर रहे हैं, उसका खामियाजा भारत को भुगतना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि ईरान में बार बार हो रहे हमलों के कारण आसमान में उठने वाला काला धुआं कई जहरीली गैस लिए हुए है। इस जहरीली गैस के कारण ईरान के लोगों को सांस लेना मुश्किल हो रहा है और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी चेतावनी दी है कि यह धुआं जानलेवा साबित हो सकता है।

ईरान के आसमान पर छाये गहरे काले बादल पूरी मानवता के लिए खतरा हैं।
शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ( फाइल फोटो )।
ईरान की अमेरिकी-इजराइली अधिकारियों को चेतावनी

राउत ने कहा कि भारत के सीमावर्ती राज्यों, खास कर गुजरात, राजस्थान, पंजाब जैसे राज्यों में इसका गहरा असर पड़ सकता है। ‘‘ईरान के आसमान पर छाये गहरे काले बादल पूरी मानवता के लिए खतरा हैं।’’ उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहा युद्ध अब वैश्विक पर्यावरण एवं स्वास्थ्य संकट खड़ा कर रहा है।

शिवेसना सदस्य ने मांग की एक पर्यावरण विशेषज्ञ समिति बनाई जाए, ईरान के गहरे धुएं का हमारे देश के पर्यावरण एवं स्वास्थ्य पर पड़ने वाले असर को लेकर व्यापक अध्ययन करे।। उन्होंने कहा कि इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय मंच पर इस आपदा के खिलााफ आवाज उठाई जाए।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in