

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : बंगाल की दुर्गापूजा में कही भव्य प्रतिमा तो कहीं अनोखे थीम लोगों काे खूब लुभाता है। थीम के पीछे जीवन से जुड़े कई अहम संदेश दिये जाते हैं। ऐसी ही कोशिश की है साउथ कोलकाता के फॉरवर्ड क्लब ने। इस बार फॉरवर्ड क्लब की पूजा का थीम है “समुद्र मंथन”। इस वर्ष फॉरवर्ड क्लब की पूजा अपने गौरवपूर्ण 80वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को फॉरवर्ड क्लब पूजा पंडाल का उद्घाटन किया।
कैसे पहुंचें पंडाल तक
अगर आपको भी फॉरवर्ड क्लब के पूजा पंडाल का अनोखा थीम देखना है तो यहां तक पहुंचना आसान है। जेडी पार्क (जतिन दास पार्क) मेट्रो स्टेशन उतरकर कुछ कदम की दूरी पर यह पंडाल है।
80वां वर्ष: फॉरवर्ड क्लब इस साल अपनी 80वीं पूजा मना रहा है, जो एक गौरवपूर्ण माइलस्टोन है।
थीम: समुद्र मंथन
पौराणिक कथा से प्रेरित थीम।
आंतरिक संघर्ष और मन के मंथन का प्रतीक।
मन के मंथन से निकलने वाले गुण और दोष जैसे प्रेम, शांति, करुणा और ईर्ष्या, क्रोध, मोह को दर्शाना।
संदेश:
मन के मंथन में सद्गुणों और सच्चाई की जीत होती है।
जीवन में संघर्ष के बावजूद सकारात्मकता बनाए रखना ज़रूरी।
रचनात्मक प्रस्तुति:
समुद्र मंथन के 14 रत्नों को पंडाल में खूबसूरती से दिखाया गया है।
मां दुर्गा की भव्य और आकर्षक प्रतिमा।
उद्घाटन:
इस वर्ष पूजा का उद्घाटन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया।
स्थान:
पंडाल जेडी पार्क (जतिन दास पार्क) मेट्रो स्टेशन के पास स्थित है।
मन के मंथन से जीवन का अहम संदेश
फॉरवर्ड क्लब के असिस्टेंट सेक्रेटरी अभिजीत साहा ने थीम को लेकर बताया कि समुद्र मंथन केवल एक पौराणिक कथा नहीं है, यह हमारे अंदर के संघर्षों का प्रतीक भी है। जब मन मंथन करता है, तो उसमें से अमृत भी निकलता है जैसे प्रेम, शांति, करुणा और विष भी जैसे ईर्ष्या, क्रोध और मोह, लेकिन हर बार की तरह, इस आंतरिक मंथन में भी जीत होती है सच्चाई की, सद्गुणों की। हमलोगों ने थीम के जरिये इसे ही दिखाने की कोशिश की है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान निकले 14 रत्नों को पंडाल में थीम के रूप में बेहद रचनात्मक तरीके से दर्शाया गया है। मां दुर्गा की प्रतिमा मनमोहक और भव्य है, जो लोगों को मंत्रमुग्ध कर देती है।