रूस का सबसे बड़ा हमला, एक रात में 479 ड्रोन से बरसाये बम

यूक्रेनी वायु सेना की तरफ से किया गया दावा
रूस का सबसे बड़ा हमला, एक रात में 479 ड्रोन से बरसाये बम
Published on: 

कीव : रूस ने युद्ध के दौरान एक रात में यूक्रेन पर सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया जिसके तहत बमबारी के लिए 479 ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। यह दावा यूक्रेनी वायु सेना ने सोमवार को किया। वायु सेना के अनुसार, ड्रोन के अलावा यूक्रेन के विभिन्न हिस्सों में विभिन्न प्रकार की 20 मिसाइलें दागी गईं। यूक्रेनी वायुसेना ने कहा कि हमले के दौरान मुख्य रूप से यूक्रेन के मध्य और पश्चिमी क्षेत्रों को निशाना बनाया गया।

वायु सेना के एक बयान में कहा गया है कि यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणाली ने 277 ड्रोन और 19 मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया। केवल 10 ड्रोन या मिसाइल ही अपने लक्ष्य तक पहुंच सके। रूस के हवाई हमले आमतौर पर देर शाम को शुरू होते हैं और सुबह खत्म होते हैं, क्योंकि अंधेरे में ड्रोन को पहचानना मुश्किल होता है। रूस ने तीन साल से ज्यादा समय से जारी युद्ध के दौरान लगातार यूक्रेन के नागरिक इलाकों में शाहिद ड्रोन से हमला किया है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, इन हमलों में 12,000 से अधिक यूक्रेनी नागरिक मारे गए हैं। रूस का कहना है कि वह सिर्फ सैन्य ठिकानों को निशाना बनाता है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in