रोहित शर्मा ने शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ा, 57 रन पर हुए आउट

रोहित शर्मा वनडे में अब तक 352 छक्के लगा चुके हैं।
रोहित शर्मा ने शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ा, 57 रन पर हुए आउट
Published on

कोलकाताः पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने क्रिकेट इतिहास में एक और रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। उन्होंने वनडे में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड बना लिया है। रोहित ने पाकिस्तानी हरफनमौला शाहिद अफरीदी का सबसे अधिक छक्के 351 का रिकॉर्ड तोड़ा है। रोहित के नाम अब 352 छक्के हैं।

रोहित शर्मा ने अपने अर्द्धशतक बनाने के बाद यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने इस दौरान तीन छक्के लगाये। रांची वनडे के पहले रोहित के नाम 349 छक्के थे। आज उन्होंने जब तीसरा छक्का मारा तो उसके साथ ही उन्होंने अफरीदी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

रोहित ने अपना अर्धशतक 47 गेंदों पर पूरा किया। इस दौरान उन्होंने पांच चौके और दो छक्के लगाये। रोहित ने आज 51 गेंद में 57 रन बनाये और उसके बाद मार्को यान्सेन ने उन्हें एलबीडब्ल्यू कर आउट कर दिया।

सबसे अधिक छक्केः

रोहित शर्माः 352

शाहिद अफरीदीः 351

क्रिस गेलः 331

शनत जयसूर्याः 270

एमएस धोनीः 229

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in