

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा के नए स्पीकर के रूप में भाजपा विधायक रथींद्र बोस का चयन लगभग तय माना जा रहा है। भाजपा विधायक दल ने उन्हें स्पीकर पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया है।
शुक्रवार को विधानसभा में स्पीकर का चुनाव होना है। हालांकि विपक्षी दल इस चुनाव में हिस्सा लेंगे या नहीं, यह अभी साफ नहीं है, लेकिन संख्या बल के आधार पर भाजपा की जीत लगभग निश्चित मानी जा रही है।
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रथींद्र बोस के नाम की घोषणा की। उन्होंने विश्वास जताया कि रथींद्र बोस सर्वसम्मति से विधानसभा के स्पीकर चुने जाएंगे।
उम्मीदवारी मिलने के बाद रथींद्र बोस ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे वह पूरी निष्ठा से निभाएंगे और जरूरत पड़ने पर वरिष्ठ विधायकों से सलाह लेंगे।
पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट
लंबे समय तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे
2026 चुनाव में कूचबिहार दक्षिण सीट से जीत
तृणमूल उम्मीदवार अभिजीत दे भौमिक को 23,000+ वोटों से हराया
पहली बार विधायक बने हैं
आमतौर पर विधानसभा स्पीकर के रूप में कानून की पृष्ठभूमि (वकील) वाले नेताओं को चुना जाता रहा है।
इससे पहले तृणमूल सरकार में बिमान बनर्जी स्पीकर थे।
लेकिन इस बार चार्टर्ड अकाउंटेंट पृष्ठभूमि के रथींद्र बोस का नाम सामने आने से पुरानी परंपरा टूटती नजर आ रही है।
राज्य की राजनीति में यह बदलाव अहम माना जा रहा है और अब सभी की नजरें शुक्रवार को होने वाले स्पीकर चुनाव पर टिकी हैं।