पकड़ा गया रेपिस्ट? 2023 से जमानत मिलने के बाद था फरार

rapist
Published on

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने डेढ़ साल से अधिक समय से फरार चल रहे दुष्कर्म मामले के एक दोषी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक उत्तर प्रदेश के महोबा के मूल निवासी दुली चंद (49) को 1996 में पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी में चार साल की बच्ची के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में दोषी ठहराया गया था। दुली चंद आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।

बन गया था राजमिस्त्री

पुलिस ने बताया कि तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने उसे नवंबर 2023 में दो सप्ताह की छुट्टी दी थी, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। पुलिस के अनुसार दुली चंद पिछले 18 महीनों से पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में 'संतोष मिस्त्री' के नाम से छिपकर राजमिस्त्री का काम कर रहा था।

किराये के मकान छिपा था

पुलिस अधिकारी ने बताया कि विश्लेषण करने पर यह पुष्टि हुई कि भगोड़ा अपराधी दुर्गापुर के कड़ा रोड पर एक फर्जी पहचान के साथ रह रहा था। सूचना मिलने पर तुरंत एक टीम भेजी गई, जिसने उसे पहचान लिया और किराये के एक मकान से उसे पकड़ लिया।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in