Ram Mandir : सीएम योगी ने की राम दरबार समेत आठ देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा

यह कार्यक्रम सुबह 11: 25 से 11: 40 बजे तक चला
Ram Mandir : सीएम योगी ने की राम दरबार समेत आठ देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा
Published on

अयोध्या - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा दशहरा के पावन अवसर पर राम मंदिर परिसर में बने पूरक मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न की। यह कार्यक्रम गुरुवार सुबह 11:25 से 11:40 बजे के बीच आयोजित हुआ। खास बात यह थी कि गंगा दशहरा के दिन एक शुभ योग भी बन रहा था। इसी दिन रामेश्वरम की प्राण प्रतिष्ठा भी की गई। इससे पहले सुबह छह बजे से प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े अनुष्ठान शुरू हो गए थे। सभी देवी-देवताओं की पूजा यज्ञमंडप में की जाएगी।

सिंहासन समेत सात फीट ऊंची है मूर्ति

राम दरबार की मूर्तियों की कुल ऊंचाई, सिंहासन सहित, करीब सात फीट है। इसमें सिंहासन की ऊंचाई लगभग साढ़े तीन फीट है, जबकि सीता और राम की मूर्ति की ऊंचाई साढ़े चार फीट है। मूर्ति को सिंहासन पर स्थापित करने के बाद उनकी ऊंचाई करीब एक से डेढ़ फीट तक कम हो जाती है, जिससे कुल ऊंचाई सात फीट के आसपास बनती है। हनुमान और भरत की मूर्तियां बैठी हुई मुद्रा में हैं, जिनकी ऊंचाई करीब ढाई फीट है, जबकि लक्ष्मण और शत्रुघ्न की मूर्तियां खड़े हुए रूप में हैं और इनकी ऊंचाई लगभग तीन-तीन फीट है।

बालकराम के बाद राजाराम की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न

शताब्दियों के लंबे संघर्ष के बाद अपने प्राचीन गौरव की पुनर्प्राप्ति की दिशा में बढ़ रही रामनगरी अयोध्या में गंगा दशहरा के दिन एक और ऐतिहासिक क्षण जुड़ गया। गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भव्य राम मंदिर में राजा राम यानी राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा विधिपूर्वक संपन्न की। ब्रह्ममुहूर्त से ही मंदिर परिसर में उत्सव जैसा माहौल था। मुख्यमंत्री ने सभी देव विग्रहों का अभिषेक कर राम दरबार की मूर्ति का आवरण हटाया। राजा राम को भव्य आभूषणों से सजाया गया। इस शुभ अवसर पर अयोध्या के 19 प्रमुख संत और धर्माचार्य उपस्थित थे, साथ ही मंदिर ट्रस्ट, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in