Ram Mandir हमले की साजिश: अब्दुल रहमान गिरफ्तार, साथी की तलाश में जुटी पुलिस

रहमान का साथी फरार
Ram Mandir हमले की साजिश: अब्दुल रहमान गिरफ्तार, साथी की तलाश में जुटी पुलिस
Published on: 

लखनऊ - आतंकि अब्दुल रहमान जो अयोध्या में बम से हमला करने वाला था उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पाली गांव में खेत पर बने कोठरे से गिरफ्तार आतंकी अब्दुल रहमान के सहयोगी की तलाश में पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि एसटीएफ ने उस खेत के एक किलोमीटर के दायरे में लगे सीसीटीवी की डीवीआर जब्त कर ली है, जिसमें शनिवार और रविवार की रिकॉर्डिंग की जांच की जाएगी।

इसके अलावा, पुलिस अब्दुल रहमान को ऑटो से पाली गांव तक छोड़ने वाले चालक की भी खोज कर रही है। आपको बता दें कि रहमान के साथी ने ही कोठरे में मिट्टी के नीचे हैंड ग्रेनेड छिपाया था, जिसे लेने के लिए अब्दुल रहमान को चार मार्च को अयोध्या जाना था।

प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही कर रहा था अपने प्लान पर काम

सूत्रों के अनुसार, संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान ने पिछले साल रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही आतंकी संगठन के निर्देश पर काम करना शुरू कर दिया था। उसे वीडियो कॉल के जरिए ब्रेनवॉश किया गया और आपत्तिजनक जानकारी दी गई। आतंकी संगठन द्वारा वीडियो कॉलिंग के जरिए दी गई ट्रेनिंग से प्रभावित होकर उसने राम मंदिर की रेकी की और विभिन्न स्थानों के वीडियो रिकॉर्ड किए। जांच टीम को उसके फोन से ऐसे कई संदिग्ध वीडियो मिले हैं।

काफी  क्षति पहुंचा सकते थे ग्रेनेड

सूत्रों के मुताबिक, निष्क्रिय मिले दो हैंड ग्रेनेड 30 मीटर तक भारी नुकसान पहुंचाने की क्षमता रखते थे। अगर रहमान अपनी योजना में कामयाब हो जाता, तो गंभीर क्षति हो सकती थी। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान पिस्तौल बनाने में भी माहिर है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News