‘धुरंधर 2’ को लेकर राम गोपाल वर्मा ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा को पूरा विश्वास है कि आदित्य धर द्वारा निर्देशित मार्च में रिलीज होने वाली फिल्म ‘धुरंधर 2’ ‘सिनेमा के इतिहास में कई सितारों वाली सबसे बड़ी फिल्म’ बन जाएगी।
‘धुरंधर 2’ को लेकर राम गोपाल वर्मा ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
Published on: 

नई दिल्लीः फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा को पूरा विश्वास है कि आदित्य धर द्वारा निर्देशित मार्च में रिलीज होने वाली फिल्म ‘धुरंधर 2’ ‘सिनेमा के इतिहास में कई सितारों वाली सबसे बड़ी फिल्म’ बन जाएगी।

पिछले महीने दिसंबर में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह ने शीर्ष भूमिका निभाई थी और इसकी कहानी कंधार विमान अपहरण कांड, 2001 के संसद हमले तथा 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए हमलों जैसी भू-राजनीतिक और आतंकी घटनाओं की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

फिल्म में रणवीर के अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, सारा अर्जुन, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल सहित अन्य ने भी अहम भूमिका निभाई है।

‘धुरंधर’ फिल्म की प्रशंसा करने वाले वर्मा ने रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘धुरंधर 2’ सिनेमा के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी मल्टी-स्टारर फिल्म होगी, क्योंकि फिल्म के पहले भाग में हर किरदार ने दर्शकों के मन में बहुत बड़ी जगह बना ली है।’ निर्देशक ने कहा,‘पहले भाग (धुरंधर) में किरदार छोटे या बड़े हो सकते थे, लेकिन अब वे सभी बड़े सुपरस्टार बन गए हैं और इसलिए ‘धुरंधर 2’ अब तक की ‘सबसे बड़ी मल्टी-स्टारर’ फिल्म होगी।’

फिल्म ने अब तक 1300 कमाई की

फिल्म ‘धुरंधर’ ने वैश्विक स्तर पर 1300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। अमेरिकी रिजन में धुरंधर सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। भारत में फिल्म अब भी सिनेमा घरों में चल रही है और रविवार तक इस फिल्म ने कुल 879.75 करोड़ रुपये कमा लिये हैं। फिल्म पांच दिसंबर को रिलीज हुई थी लेकिन एक महीने बाद भी फिल्म दर्शकों को आकर्षित कर रही है। रविवार को भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 4.25 करोड़ की कमाई की है। रिलीज के इतने बाद भी इतनी कमाई भारतीय फिल्म जगत में पहले कभी नहीं देखी गई। इसलिए फिल्म के दूसरे पार्ट को अभी से ब्लॉकबस्टर बताया जा रहा है। धुरंधर का दूसरा पार्ट आने वाले 19 मार्च को रिलीज होगा।

‘धुरंधर 2’ को लेकर राम गोपाल वर्मा ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
गिल ने रोहित का किया बचाव, लेकिन इस सीनियर खिलाड़ी के फॉर्म पर जताई चिंता
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in