जयराम रमेश के प्रस्ताव और सरकार के समर्थन से राज्यसभा दिन भर के लिए स्थगित

राज्यसभा की कार्यवाही शुक्रवार को अपने निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटा पहले ही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गयी।
जयराम रमेश के प्रस्ताव और सरकार के समर्थन से राज्यसभा दिन भर के लिए स्थगित
Published on

नई दिल्लीः राज्यसभा की कार्यवाही शुक्रवार को अपने निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटा पहले ही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गयी। सदन की कार्यवाही निर्धारित समय से पहले स्थगित करने का प्रस्ताव कांग्रेस की तरफ से आया जिसे सरकार ने मान लिया।

शुक्रवार होने के कारण उच्च सदन में भोजनावकाश के बाद गैर- सरकारी कामकाज निर्धारित था। शुरुआती करीब 45 मिनट में कई सदस्यों ने अपने निजी विधेयक पेश किए। इसके बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) की फौजिया खान के निजी विधेयक (बच्चों का यौन शोषण अपराधों से संरक्षण विधेयक) पर चर्चा आगे बढ़ायी गयी और इसमें आम आदमी पार्टी की स्वाति मालीवाल ने भाग लिया।

मालीवाल का भाषण पूरा होने के बाद कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने उपसभापति हरिवंश के समक्ष प्रस्ताव रखा कि आज शुक्रवार होने के कारण सदस्य अपने-अपने क्षेत्र जाने के लिए जल्द निकलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यदि सदन में सहमति हो तो बैठक को अपराह्न साढ़े चार बजे के बजाय अभी स्थगित कर दिया जाए। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने उनके इस प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि यदि सदन इस पर सहमति दे तो सरकार को कोई आपत्ति नहीं है। इसके बाद उपसभापति ने दो बजकर करीब 45 मिनट पर बैठक को पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया। उच्च सदन में शुक्रवार को दोपहर दो बजे से अपराह्न साढ़े चार बजे तक गैर-सरकारी कामकाज होता है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in