बंगाल में राहुल का डबल अटैक: BJP के साथ TMC भी निशाने पर

चुनावी सभा में तीखे आरोप, “परिवर्तन” के लिए कांग्रेस को वोट देने की अपील
बंगाल में राहुल का डबल अटैक: BJP के साथ TMC भी निशाने पर
Published on

मुर्शिदाबाद : 2026 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी ने मुर्शिदाबाद के समशेरगंज में अपनी तीसरी और आखिरी जनसभा में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस दोनों पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी भी मौजूद रहे।

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा एकता, प्रेम और भाईचारे की है, जबकि भाजपा और आरएसएस समाज में नफरत और विभाजन फैलाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल में भाजपा-आरएसएस ने चुनाव आयोग के साथ मिलकर लाखों लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटवाए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि देश की नीतियां बाहरी प्रभाव में चल रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कृषि, स्वास्थ्य और ऊर्जा जैसे अहम क्षेत्रों में सरकार ने देशहित से समझौता किया है।

साथ ही उन्होंने ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार पर भी गंभीर आरोप लगाए। राहुल ने कहा कि बंगाल में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, सिंडिकेट राज और राजनीतिक हिंसा चरम पर है। उन्होंने सारधा और रोज वैली जैसे घोटालों का जिक्र करते हुए राज्य सरकार को घेरा।

राहुल ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस भाजपा के लिए रास्ता तैयार कर रही है और आम लोगों को बिना सिंडिकेट और दबाव के काम करने का मौका नहीं मिलता।

उन्होंने रोजगार के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा और कहा कि 2021 में किए गए वादों के बावजूद लाखों युवा आज भी नौकरी के इंतजार में हैं।

सभा के अंत में राहुल गांधी ने लोगों से अपील की कि भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस को मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि केवल कांग्रेस ही राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा को चुनौती दे सकती है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in