ट्रंप को लेकर राहुल का प्रधानमंत्री पर तंज

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा हाल के दिनों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर की गईं टिप्पणियों की पृष्ठभूमि में बुधवार को कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘‘फर्क समझो, सर जी।’’
donald_trump
Published on: 

नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा हाल के दिनों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर की गईं टिप्पणियों की पृष्ठभूमि में बुधवार को कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘‘फर्क समझो, सर जी।’’

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने पिछले साल जून में कांग्रेस के ‘संगठन सृजन अभियान’ से संबंधित एक कार्यक्रम में दिए गए अपने भाषण का एक अंश साझा किया, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि प्रधानमंत्री मोदी, ट्रंप के एक फोन से उनके सामने झुक गए तथा ‘‘नरेन्दर, सरेंडर’’ कर गए।

उस भाषण में राहुल गांधी ने यह भी कहा था कि कांग्रेस तथा उसके नेताओं ने महाशक्तियों के सामने कभी ‘सरेंडर’ नहीं किया, लेकिन थोड़े से दबाव के आगे झुक जाना ही भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मूल स्वभाव है। कांग्रेस नेता ने बुधवार को अपने इस भाषण से संबंधित वीडियो ‘एक्स’ पर साझा करते हुए पोस्ट किया, ‘‘फ़र्क समझो, सर जी।’’

ट्रंप अपनी टिप्पणियों से पीएम मोदी को कर रहे असहज

ट्रंप ने भारत पर लगाए गए 50 प्रतिशत के टैरिफ (शुल्क) को लेकर हाल के दिनों में कई ऐसी टिप्पणियां की हैं जो सरकार को असहज करने वाली हैं। सरकार की तरफ से फिलहाल इन टिप्पणियों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भी ट्रंप की टिप्पणियों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर कटाक्ष किया।

उन्होंने ट्रंप के वक्तव्य का वीडियो साझा करते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘नमस्ते ट्रंप से लेकर हाउडी मोदी तक, ‘डोनाल्ड भाई’ और अब यह (सर)। आगे क्या?’’ अमेरिकी राष्ट्रपति ने मंगलवार को कहा कि रूसी तेल खरीदने पर अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए शुल्क (टैरिफ) के कारण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनसे ‘ज्यादा खुश नहीं हैं।’

ट्रंप ने ‘हाउस जीओपी सदस्य रिट्रीट’ में अपने संबोधन में यह भी दावा किया, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी मुझसे मिलने आए और बोले, ‘‘श्रीमान्, क्या मैं आपसे मिल सकता हूं?’ मैने कहा, ‘‘जी हां।’’

donald_trump
ट्रंप क्यों बोले- मोदी मुझसे ज्यादा खुश नहीं हैं
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in