‘अर्बन नक्सल’ की भांति व्यवहार करते हैं राहुल गांधीः निशिकांत दुबे

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर ‘‘अर्बन नक्सल’’ की तरह व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ विशिष्ट नोटिस पर सदन में चर्चा कराने की मांग की।
‘अर्बन नक्सल’ की भांति व्यवहार करते हैं राहुल गांधीः निशिकांत दुबे
Published on

नई दिल्लीः भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर ‘‘अर्बन नक्सल’’ की तरह व्यवहार करने का आरोप लगाया और कांग्रेस नेता के खिलाफ दिये गए एक विशिष्ट नोटिस पर सदन में चर्चा कराने की मांग की। शून्य काल के दौरान, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद ने राहुल पर सोरोस फाउंडेशन और फोर्ड फाउंडेशन के साथ संबंध रखने का आरोप लगाया।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ‘अर्बन नक्सल’ की तरह व्यवहार करते हैं। उनका सोरोस फाउंडेशन और फोर्ड फाउंडेशन के साथ संबंध है।’’ भाजपा सदस्य ने दावा किया कि राहुल गांधी केवल देशद्रोहियों से मिलने वियतनाम, कंबोडिया, बहरीन और थाईलैंड जाते हैं।

दुबे ने यह भी आरोप लगाया, ‘‘वह (राहुल) कभी निर्वाचन आयोग पर, कभी संविधान पर, कभी लोकसभा अध्यक्ष पर, उच्चतम न्यायालय पर...जितनी भी संवैधानिक संस्थाएं हैं, उन पर आरोप लगाते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरा आग्रह है कि एक विशिष्ट प्रस्ताव पर राहुल गांधी पर चर्चा होनी चाहिए। उनकी सदस्यता रद्द होनी चाहिए और वह कभी चुनाव नहीं लड़ पाएं।’’

‘अर्बन नक्सल’ की भांति व्यवहार करते हैं राहुल गांधीः निशिकांत दुबे
राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने और चुनाव लड़ने से रोकने के लिए किसने दिया नोटिस?

नोटिस को लेकर कांग्रेस सदस्यों का विरोध

उन्होंने सदन की कार्यप्रणाली के नियम 352 (5) और 353 के तहत इस प्रस्ताव पर चर्चा की अनुमति देने का आसन से अनुरोध किया। कांग्रेस सदस्यों द्वारा इस पर कड़ा विरोध जताने और सदन में शोर-गुल होने के कारण पीठासीन सभापति कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी।

दुबे ने इससे पहले संसद परिसर में ‘पीटीआई-वीडियो’ से बातचीत में कहा था कि उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ ‘‘विशिष्ट प्रस्ताव’’ लाने के लिए एक नोटिस दिया है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in