पंजाब: लॉ कॉलेज में छात्रा की हत्या कर खुद को गोली मारने वाले छात्र की भी मौत

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) जगदीप सिंह ने बताया कि 20 वर्षीय प्रिंस राज का बुधवार देर रात अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में निधन हो गया।
मृत छात्र का फाइल फोटो
मृत छात्र का फाइल फोटो
Published on

चंडीगढ़ः पंजाब के तरनतारन के एक कॉलेज में अपनी सहपाठी छात्रा की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने और फिर खुद को गोली मारकर जख्मी करने वाले प्रथम वर्ष के विधि के छात्र की मौत हो गई। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) जगदीप सिंह ने बताया कि 20 वर्षीय प्रिंस राज का बुधवार देर रात अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में निधन हो गया।

प्रिंस ने नौ फरवरी को 19 वर्षीय संदीप कौर को गोली मारने के बाद खुद को कनपटी में गोली मार ली। घटना में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई थी। प्रिंस और संदीप दोनों ही तरनतारन के उस्मा गांव में स्थित माई भागो लॉ कॉलेज में प्रथम वर्ष के विधि के छात्र और सहपाठी थे। यह पूरी घटना कक्षा में लगे सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गई। फुटेज में प्रिंस, संदीप और एक अन्य छात्रा साथ बैठे हुए दिखाई दिए, जबकि कुछ अन्य छात्र भी नजर आ रहे हैं।

अचानक प्रिंस अपनी डेस्क से खड़ा हुआ अपने बैग से पिस्तौल निकाली और संदीप को गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद को भी सिर में गोली मार ली और जमीन पर गिर पड़ा। संदीप कौर के साथ बैठी छात्रा इस घटना को देखकर स्तब्ध रह गयी। वह उठी और संदीप की ओर देखा, जो अचेत पड़ी थी। गोली चलने की आवाज सुनकर कुछ छात्र कक्षा में प्रवेश करते देखे गए, लेकिन संदीप को देखकर वे भाग गए।

मृत छात्र का फाइल फोटो
दिल्ली में एक परिवार की कार की कंटेनर से टक्कर, दो महिलाओं की मौत, दो बच्चे घायल

संदीप के परिवार के एक सदस्य ने आरोप लगाया कि प्रिंस कुछ समय से उसे परेशान कर रहा था। वहीं पीड़िता की मां हरजिंदर कौर ने सवाल उठाया कि एक छात्र कॉलेज में हथियार कैसे ला सका। परिवार ने बताया कि संदीप की सगाई हो चुकी थी। प्रिंस मलियां गांव का रहने वाला है, जबकि संदीप नौशेहरा पन्नुआं गांव की निवासी थी।

भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (हत्या के लिए दंड) और शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in