भवानीपुर में सियासी घमासान: स्ट्रॉन्ग रूम पर ममता की मौजूदगी से BJP अलर्ट

शुभेंदु अधिकारी ने बुलाई आपात बैठक; काउंटिंग से पहले सुरक्षा और निगरानी पर बढ़ी सख्ती
भवानीपुर में सियासी घमासान: स्ट्रॉन्ग रूम पर ममता की मौजूदगी से BJP अलर्ट
Published on

भवानीपुर में मतगणना से पहले सियासी माहौल गरमा गया है। स्ट्रॉन्ग रूम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी के बाद विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने सतर्क रुख अपनाया है।

गुरुवार रात ममता बनर्जी करीब चार घंटे तक साखावत मेमोरियल स्कूल के स्ट्रॉन्ग रूम में रहीं। उन्होंने दावा किया कि वह वोटों की सुरक्षा के लिए वहां “पहरेदारी” कर रही थीं और किसी भी तरह की गड़बड़ी के खिलाफ सख्त रुख अपनाएंगी।

इस घटनाक्रम के बाद शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की आपात बैठक बुलाई है, जो ऑर्फनगंज स्थित पार्टी कार्यालय में होगी। उससे पहले वह खुद काउंटिंग सेंटर का दौरा करेंगे।

शुभेंदु ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी को किसी भी तरह की “नियम-विरुद्ध गतिविधि” करने से रोका गया और BJP एजेंट्स लगातार निगरानी में थे।

बताया जा रहा है कि बैठक में काउंटिंग सेंटर की सुरक्षा, पार्टी की रणनीति और स्ट्रॉन्ग रूम की निगरानी जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।

गौरतलब है कि 29 अप्रैल को हुए मतदान के बाद 4 मई को मतगणना होनी है। इस सीट पर ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के बीच सीधी टक्कर है, जिससे भवानीपुर एक बार फिर हाई-प्रोफाइल चुनावी मुकाबले का केंद्र बन गया है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in