लद्दाख में Himalayan Ibex को मारने वाले 4 शिकारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पशु की जांन बचा ली गई है
लद्दाख में Himalayan Ibex को मारने वाले  4 शिकारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Published on

लेह - केंद्रशासित लद्दाख के लेह और करगिल जिले को जोड़ने वाले एक सुदूरवर्ती इलाके में गोली लगने से घायल एक ‘हिमालयी आईबेक्स’ को बचाया गया और उसे घायल करने वाले चार शिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने अपने बयान में क्या कहा ?

पुलिस ने 2 अप्रैल बुधवार को अपने बयान में बताया कि 28 मार्च को वन्यजीव विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से एक अभियान चलाया था। आपको बता दें कि ‘हिमालयी आईबेक्स भारत में पायी जाने वाली सबसे बड़ी जंगली बकरी है। खालत्से के थाना प्रभारी (एसएचओ) जामयांग नामगियाल ने बताया कि 28 मार्च को लेह शहर से लगभग 140 किलोमीटर दूर कांजी गांव में त्सिबस्कयांगचन के पास शिकारियों ने हिमालयी आईबेक्स को गोली मार दी थी।

शिकारियों को पुलिस ने लिया हिरासत में

उन्होंने कहा कि पशु के आगे के पैर टूटे हुए पाये गये थे और इलाज के बाद अब उसे सफलतापूर्वक बचा लिया गया। उन्होंने आगे बताया कि अभियान के दौरान चार शिकारियों को भी गिरफ्तार किया गया और अपराध में इस्तेमाल हथियार भी बरामद किया गया है। थाना प्रभारी ने कहा कि पशु को लेह स्थानांतरित कर दिया गया है और वहां उसका इलाज किया जा रहा है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in