पटाखा फैक्ट्री विस्फोट : एक ही परिवार के 6 लोगों की हुई मौत

कुल 21 लोगों ने गवाई अपनी जान
पटाखा फैक्ट्री विस्फोट : एक ही परिवार के 6 लोगों की हुई मौत
Published on: 

बनासकांठा - गुजरात के बनासकांठा जिले में डीसा के निकट एक अवैध पटाखा गोदाम में हुए भीषण विस्फोट में मारे गये 21 लोगों के शव लेकर उनके परिजन बुधवार सुबह मध्यप्रदेश में अपने-अपने गांवों के लिए रवाना हो गये। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में पांच बच्चे भी शामिल हैं जो मध्यप्रदेश के देवास और हरदा जिलों के संदलपुर तथा हादिया गांवों के रहने वाले थे।

एक ही परिवार से 6 लोगों की हुई मौत

अहमदाबाद के धोलका में एक प्लास्टिक फैक्टरी में काम करने वाले चंद्रसिंह नायक ने इस हादसे में अपनी बेटी, दामाद, नतिनी राधा (3) और नाती अभिषेक (10) के अलावा अपने दामाद के परिवार के दो अन्य सदस्यों को खो दिया। बेहद भावुक दिख रहे नायक ने बताया कि उनकी बेटी और उसके पति ने हाल ही में गोदाम में काम करना शुरू किया था, लेकिन उनकी सास पहले भी वहां काम कर चुकी थीं। उन्होंने कहा कि मृतकों में से 10 लोग संदलपुर और 11 लोग हादिया के थे। इस हादसे में जीवित बचे राजेश नायक ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 9.45 बजे जब श्रमिक गोदाम पर पहुंचे तो विस्फोट हुआ।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in