PM मोदी ने मुकुल रॉय को किया याद, जताई शोक संवेदना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल रॉय के निधन पर सोमवार को शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें उनके राजनीतिक अनुभव और समाज की सेवा के प्रयासों के लिए याद किया जाएगा।
फाइल फोटो।
फाइल फोटो।
Published on: 

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल रॉय के निधन पर सोमवार को शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें उनके राजनीतिक अनुभव और समाज की सेवा के प्रयासों के लिए याद किया जाएगा।

रॉय का कोलकाता के एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से रविवार देर रात निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल रॉय के निधन से दुखी हूं। उन्हें उनके राजनीतिक अनुभव और समाज की सेवा के प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदनाएं। ओम् शांति।’’

रॉय को एक समय पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सबसे भरोसेमंद सहयोगी और तृणमूल कांग्रेस का प्रमुख रणनीतिकार माना जाता था। पूर्व केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल से दो बार राज्यसभा सदस्य रहे रॉय चार दशक लंबे राजनीतिक करियर में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी का हिस्सा रहे।

फाइल फोटो।
बंगाल के 'चाणक्य' मुकुल रॉय का लंबी बीमारी के बाद निधन
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in