पटियाला में रेल पटरी उड़ाने की साजिश...

अंबाला ट्रैक पर ब्लास्ट की कोशिश, जांच में जुटीं कई एजेंसियां
पटियाला में रेल पटरी उड़ाने की साजिश...
Published on

पंजाब के पटियाला में रेल पटरी को विस्फोट से उड़ाने की साजिश नाकाम हो गई। शंभू इलाके के पास सोमवार रात मालगाड़ी कॉरिडोर पर हुए धमाके में विस्फोट करने की कोशिश कर रहे व्यक्ति की ही मौत हो गई।

पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा के मुताबिक, शुरुआती जांच में इसे कम तीव्रता का विस्फोट माना गया था, लेकिन बाद में साफ हुआ कि यह पटरी को उड़ाने की सुनियोजित कोशिश थी। घटना बोथोनिया गांव के पास रात करीब 10 बजे हुई, जिससे ट्रैक को हल्का नुकसान पहुंचा और नीचे गड्ढा बन गया।

घटनास्थल से सिम कार्ड समेत अहम सबूत मिले हैं, जिसके आधार पर पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम, बम निरोधक दस्ता और रेलवे एजेंसियां मिलकर पूरे मामले की जांच कर रही हैं।

मरम्मत के बाद रेल यातायात बहाल कर दिया गया है। बता दें कि तीन महीने में इस तरह की यह दूसरी घटना है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in