18 साल से कम उम्र वाले नहीं देख पाएंगे धुरंधर-2 की टीजर, आखिर क्यों?

'धुरंधर-2' 19 मार्च को रिलीज होने वाली है, लेकिन उसकी टीजर सनी देओल की फिल्म बॉर्डर-2 के साथ थियेटर में दिखायी जाएगी। बॉर्डर-2 23 जनवरी को रिलीज हो रही है।
18 साल से कम उम्र वाले नहीं देख पाएंगे धुरंधर-2 की टीजर, आखिर क्यों?
Published on: 

नई दिल्लीः बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली निर्माता-निर्देशक आदित्य धर की फिल्म धुरंधर-2 को लेकर प्रशंसक जितने उत्साहित हैं, उतने ही अब उसकी टीजर को लेकर उत्साहित हैं। धुरंधर-2 19 मार्च को रिलीज होने वाली है, लेकिन उसकी टीजर सनी देओल की फिल्म बॉर्डर-2 के साथ थियेटर में दिखायी जाएगी। बॉर्डर-2 23 जनवरी को रिलीज हो रही है।

धुरंधर-2 का टीजर एक मिनट 48 सेकेंड का है। लेकिन फिल्म के आदित्य धर को टीजर दिखाने के लिए भी सेंसर बोर्ड से अनुमति लेनी पड़ी है। सेंसर बोर्ड ने तो अनुमति दी, लेकिन टीजर को श्रेणी ए में रखा गया है। कहा जा रहा है कि धुरंधर-2 में पहले पार्ट से ज्यादा हिंसा है, इसलिए उसे श्रेणी ए में रखा गया है।

दरअसल धुरंधर अब एक ब्रैंड बन चुकी है, इसके लाखों प्रशंसक बन गये हैं। इस फिल्म ने अपने जमाने के सुपरस्टार विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना का सितारा बुलंदी पर पहुंचा दिया है। उनके जानदार अभिनय ने उन्हें प्रशंसकों में लोकप्रिय बना दिया है। अभिनेता रणवीर सिंह का सितारा भी इस फिल्म से चमक गया है। अब भले धुरंधर-2 को सेंसर बोर्ड ने श्रेणी ए में डाला है, लेकिन अक्षय खन्ना और रणवीर सिंह के फैंस, और धुरंधर से हर दिल अजीज बनी सारा अर्जुन को देखने के लिए फिल्म तो बाद में, लेकिन टीजर देखने को ही 23 जनवरी से थियटरों में उमड़ पड़ेंगे, ऐसा दिख रहा है।

बहरहाल आपकी जानकारी के लिए बता दें कि धुरंधर अब भी थियटरों में पैसा बटोर रही है। फिल्म ने मंगलवार तक कुल 871 करोड़ की कमाई कर ली है। यह फिल्म पहले ही भारत में सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन चुकी है।

18 साल से कम उम्र वाले नहीं देख पाएंगे धुरंधर-2 की टीजर, आखिर क्यों?
कौन हैं ग्रासा माशेल, जिन्हें दिया जाएगा इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार?
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in