Pahalgam Terror Attack : दिल्ली में सुरक्षा बढ़ाई गयी

पर्यटक स्थलों और सीमा चौकियों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है
Pahalgam Terror Attack : दिल्ली में सुरक्षा बढ़ाई गयी
Published on

नयी दिल्ली : पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले के बाद दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मंगलवार दोपहर हुआ आतंकवादी हमला 2019 में पुलवामा में हुए हमले के बाद घाटी में हुआ सबसे घातक हमला है।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी है और विशेष रूप से पर्यटक स्थलों और सीमा चौकियों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। उन्होंने पुष्टि की कि जांच और निगरानी बढ़ा दी गयी है। अधिकारियों ने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों में यातायात की आवाजाही को भी नियंत्रित किया गया है। यह सुरक्षा अलर्ट अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे डी वेंस के भारत दौरे के समय में जारी किया गया है, जिसके लिए दिल्ली और अन्य शहरों में सुरक्षा व्यवस्था पहले ही कड़ी कर दी गयी है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in