अब हिडको की चेयरपर्सन बनीं मंत्री चंद्रिमा

सीएम ने दी नयी जिम्मेदारी, मंत्री ने जताया आभार, शहरी विकास योजनाओं को मिलेगी नयी रफ्तार
अब हिडको की चेयरपर्सन बनीं मंत्री चंद्रिमा
Published on

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : राज्य की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य को एक और अहम जिम्मेदारी मिली है। चंद्रिमा भट्टाचार्य को हिडकाे का चेयरपर्सन बनाया गया है। इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी की गई है। ज्ञात हो कि मंत्री फिरहाद हकीम के हटने के बाद सीएम ममता बनर्जी स्वयं इस विभाग को देख रही थीं। अब नयी नोटिफिकेशन के अनुसार चंद्रिमा भट्टाचार्य अपने अन्य विभागों के दायित्व के साथ ही हिडको की चेयरपर्सन की भी जिम्मेदारी संभालेंगी। चंद्रिमा फिलहाल राज्य के स्वास्थ्य और वित्त विभाग की बड़ी जिम्मेदारियां संभाल रही हैं। साथ ही, वह तृणमूल महिला विंग की अध्यक्ष भी हैं। अब हिडको जैसे महत्वपूर्ण बुनियादी ढाँचे से जुड़े संगठन की कमान भी उनके हाथों में आ गई है। सूत्रों के अनुसार, चंद्रिमा अगले कुछ दिनों में आधिकारिक तौर पर कार्यभार संभाल लेंगी। चंद्रिमा ने कहा, मुख्यमंत्री ने मुझे यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है, मैं आभारी हूं। मैं पूरे मन और आत्मा से काम करूंगी। उल्लेखनीय है कि लंबे समय से मंत्री फिरहाद हकीम चेयरमैन पद की जिम्मेदारी संभालते आये थे। गत साल मुख्यमंत्री ने हिडको का कार्यभार अपने हाथों में ले लिया। पूर्व मुख्य सचिव एच के द्विवेदी वाइस चेयरमैन पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। हिडको की भूमिका राज्य की शहरी विकास परियोजनाओं में नीतिगत और प्रोजेक्ट लेवल पर काफी अहम होती है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in