पश्चिम मिदनापुर में रसोई गैस की नहीं है कोई समस्या- डीएम

रसोई गैस को लेकर मिदनापुर में जिला प्रशासन ने की अहम प्रशासनिक बैठक
पश्चिम मिदनापुर में रसोई गैस की नहीं है कोई समस्या- डीएम
Published on

विजय, सन्मार्ग संवाददाता

खड़गपुर : पश्चिम मिदनापुर के जिलाधिकारी बी. कृष्णन ने कहा कि जिले में फिलहाल रसोई गैस किल्लत की कोई समस्या नहीं है। पैनिक बुकिंग की वजह से सर्वर की समस्या उत्पन्न हो रही है। रसोई गैस की किल्लत को लेकर मिदनापुर में जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को आयोजित एक प्रशासनिक बैठक के दौरान मीडिया से बात करते हुए डीएम ने यह बातें कही। इस प्रशासनिक बैठक में जिला एसपी पलाश चंद्र ढाली के साथ ही विभिन्न गैस एजेंसियों के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस बैठक के दौरान गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भी जिला प्रशासन को बताया कि पश्चिम मिदनापुर जिले में फिलहाल रसोई गैस की किल्लत जैसी कोई समस्या नहीं है। एसपी पलाश चंद्र ढाली ने भी कहा कि रसोई गैस की किल्लत की बात महज एक अफवाह है। जिले में रसोई गैस किल्लत की कोई समस्या नहीं है। यदि किसी को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो इसके लिए जिला पुलिस प्रशासन की ओर से हेल्प नंबर जारी किया गया है। जिला पुलिस प्रशासन के कंट्रोल रूम में फोन कर लोग अपनी समस्याओं को बयां कर सकते हैं। नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए जिला पुलिस तुरंत आवश्यक कदम उठाएगी। मालूम हो कि रसोई गैस प्राप्त करने के लिए जिले भर में विभिन्न डिस्ट्रीब्यूटरों के पास लोगों की लंबी लाइन लग रही है। झाड़ग्राम जिले में तो रसोई गैस के सकट की वजह से कुछ होटलों को बंद भी कर दिया गया है। मध्य पूर्व में चल रहे भीषण युद्ध को देखते हुए रसोई गैस की किल्लत होने की अफवाह भी जिले में कुछ लोग फैला रहे हैं, लेकिन इस विषय को लेकर अब पश्चिम मिदनापुर में जिला प्रशासन द्वारा प्रशासनिक बैठक किए जाने से रसोई गैस को लेकर उत्पन्न समस्याएं दूर होने की उम्मीद जतायी जा रही है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in