'कोई एजेंडा नहीं, यह सौजन्य मुलाकात'

राज्यपाल आर एन रवि से सीएम ममता बनर्जी ने मुलाकात की
राज्यपाल आर एन रवि से सीएम ममता बनर्जी ने मुलाकात की
Published on: 

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : बंगाल के नये राज्यपाल आर एन रवि से शनिवार को लोकभवन में सीएम ममता बनर्जी ने मुलाकात की। सीएम ने इसे सौजन्य मुलाकात बताया है। लोकभवन में जाने से पहले सीएम ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कोई एजेंडा नहीं है। यह सौजन्य मुलाकात है। इससे ज्यादा कुछ नहीं। वहीं लगभग 40 से 45 मिनट तक सीएम लोकभवन में थीं। सीएम के अचानक राज्यपाल से मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में भले ही चर्चा हाे लेकिन उन्होंने साफ कहा है कि यह केवल सौजन्यमूलक मुलाकात है। बता दें कि आर एन रवि के शपथ समारोह में सीएम शामिल हुई थीं। उस दिन अलग से भले ही सीएम चाय के लिए बैठ पायी। उस दिन ही राज्यपाल ने सीएम को फिर लोकभवन आने के लिए आमंत्रित किया था। शनिवार को लोकभवन की तरफ से कहा गया कि सीएम ने लोकभवन में राज्यपाल आर एन रवि से मुलाकात की।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in