NIA ने ‘सफेदपोश’ आतंकी मॉड्यूल मामले में कश्मीर में आठ स्थानों पर मारे छापे

कश्मीर के पुलवामा, शोपियां और कुलगाम जिलों में कई स्थानों पर छापेमारी की गई।
NIA ने ‘सफेदपोश’ आतंकी मॉड्यूल मामले में कश्मीर में आठ स्थानों पर मारे छापे
Published on: 

श्रीनगरः राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार विस्फोट में शामिल ‘‘सफेदपोश’’ आतंकी मॉड्यूल के सिलसिले में सोमवार को कश्मीर के पुलवामा, शोपियां और कुलगाम जिलों में कई स्थानों पर छापेमारी की।

अधिकारियों ने बताया कि एनआईए के दलों ने शोपियां में मौलवी इरफान अहमद वागे के आवास पर छापा मारा। वागे का नाम कट्टरपंथ को बढ़ावा देने और हाल ही में सामने आए ‘सफेदपोश’ आतंकी मॉड्यूल में लोगों की शामिल करने के मुख्य साजिशकर्ता के रूप में उभरा है। उसे अक्टूबर में पुलिस ने गिरफ्तार किया था और एनआईए ने पिछले महीने कार विस्फोट मामले की जांच अपने हाथ में लेने के बाद उसे हिरासत में ले लिया था। इस विस्फोट में 15 लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि पुलवामा जिले के कोइल, चंदगाम, मलंगपोरा और सम्बूरा इलाकों में भी छापे मारे गए। उन्होंने बताया कि ये स्थान दिल्ली कार विस्फोट मामले से जुड़े लोगों से संबंधित हैं। इसके अलावा जांच एजेंसी ने डॉ. अदील अहमद राठेर के आवास की तलाशी ली, जिन्हें नवंबर के पहले सप्ताह में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया था।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in