एसआइआर में नाम करने वालों को भी मिले सकेगी राशन की सुविधा : खाद्यमंत्री

CAA के लिए करना होगा आवेद
Name Removed from SIR? Ration & Govt Benefits Won't Stop, Applies for CAA: Food Minister Ashok Kirtania
फाइल फोटो REP
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

बनगांव: एसआईआर (SIR) से नाम हटने के बावजूद नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के तहत आवेदन करने पर सभी सरकारी सुविधाएं मिलती रहेंगी और राशन भी बंद नहीं होगा। शनिवार को राज्य के खाद्य मंत्री अशोक कीर्तनिया ने यह आश्वासन दिया। शुभेंदु सरकार के खाद्य मंत्री ने बनगांव में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, "अगर एसआईआर से नाम हट भी जाता है, तो चिंता करने की कोई बात नहीं है। जिन लोगों के नाम हटाए जाएंगे, वे सीएए के तहत नागरिकता के लिए आवेदन करें। ऐसा करने पर उन्हें सभी सरकारी सुविधाएं मिलती रहेंगी और उनका राशन भी बंद नहीं होगा।"

खाद्य विभाग से भ्रष्टाचार का 'अड्डा' खत्म करेगी नई सरकार

खाद्य मंत्री अशोक कीर्तनिया ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि नई सरकार खाद्य विभाग में फैले भ्रष्टाचार के 'अड्डे' (घुघुर बसा) को पूरी तरह से खत्म कर देगी। उन्होंने साफ किया कि विभाग को पूरी तरह भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जाएगा। जिन लोगों ने अवैध रूप से देश में आकर राशन कार्ड बनवाए हैं, उनकी पहचान की जाएगी। इसके अलावा, अवैध राशन कार्ड बनाने वाले गिरोहों को भी पूरी तरह से समाप्त किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि कई लोग 'फॉर्म 10' जमा करके राशन कार्ड का इस्तेमाल पहचान पत्र के रूप में कर रहे हैं, जो अब नहीं चलेगा और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

बनगांव को 'सोने का बनगांव' बनाने का वादा

मंत्री ने बनगांव के निवासियों से वादा करते हुए कहा कि वे इसे 'सोने का बनगांव' के रूप में विकसित करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि इलाके के जो भी नेता या कार्यकर्ता भ्रष्टाचार में शामिल हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा और सरकार सबके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। इसके बाद मंत्री ने बनगांव न्यू मार्केट का दौरा किया और भ्रष्ट व्यापारियों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाने का संदेश दिया।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in