नदिया : हथियारों के साथ कुख्यात गिरफ्तार, ताहेरपुर में पुलिस की लगातार कार्रवाई

Nadia: Notorious criminal arrested with weapons, continuous police action in Taherpur
फाइल फोटो
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

कृष्णानगर: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की आहट के बीच नदिया जिले में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसी क्रम में तहिरपुर थाना पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रख रही है।

आधी रात को छापेमारी, घर में छिपे थे हथियार

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बुधवार रात लगभग 1:00 बजे तहिरपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चकदह कृष्णपुर मोदकपाड़ा इलाके में अवैध हथियार छिपाकर रखे गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की एक विशेष टीम ने उक्त इलाके के निवासी अमित मोदक के घर पर छापेमारी की। सघन तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के घर से दो देसी वन-शटर बंदूकें और एक 8mm का जिंदा कारतूस बरामद किया।

बड़ी साजिश की आशंका

प्रारंभिक जांच में पुलिस का अनुमान है कि इन हथियारों को किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने या चुनाव के दौरान अशांति फैलाने के उद्देश्य से जमा किया गया था। पुलिस ने अमित मोदक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है कि ये हथियार कहाँ से लाए गए थे और इनका मुख्य खरीदार कौन था। पुलिस इस मामले में किसी बड़े गिरोह के शामिल होने की संभावना से इनकार नहीं कर रही है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in