सबिता, सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : अन्नपूर्णा योजना से जुड़ी आवेदन और शिकायत के लिए 20 अगस्त को एक नया पोर्टल भी लॉन्च किया जाएगा। यहां आवेदन और शिकायत दर्ज कराई जा सकेंगी। पोर्टल के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की प्रशासन द्वारा जांच की जाएगी और सत्यापन के बाद पात्र आवेदकों को शामिल किया जाएगा।
बीजेपी महिला मोर्चा को अहम जिम्मेदारी
बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं से यह सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया कि कोई भी पात्र महिला योजना से वंचित न रहे। साथ ही, उन्होंने उन मामलों की जांच करने को कहा जिनमें आर्थिक रूप से संपन्न महिलाओं को लाभ मिला है। सीएम शुभेंदु अधिकारी ने धनधान्य ऑडिटोरियम के कार्यक्रम से कहा कि मुझे उम्मीद है कि जिन्हें पैसे की जरूरत नहीं है, वे किसी और पात्र महिला के लिए इसे प्राप्त करने का अवसर पैदा करेंगी। आप सभी से मेरी यही अपील है।
अन्नपूर्णा योजना से जुड़ी अहम जानकारियां
31 जुलाई तक 1.80 करोड़ फॉर्म मिले
31 जुलाई तक 1.80 करोड़ फॉर्म अन्नपूर्णा योजना के तहत प्राप्त हुए।
अकेले उत्तर कोलकाता से ही 76,817 लाभार्थी महिलाएं
20 अगस्त तक लाभ नहीं मिलने पर आवेदक राज्य सरकार के नए पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर सकेंगी।
स्वीकृत लाभार्थियों के बैंक खातों में हर महीने दूसरे सप्ताह तक राशि भेजी जाएगी।
सरकार ने आश्वासन दिया कि कोई भी पात्र महिला योजना के लाभ से वंचित नहीं रहेगी।
योजना के तहत 25 से 60 वर्ष की महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जानी है।
पात्रता के लिए परिवार में कोई सदस्य स्थायी सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
परिवार की सालाना आय 12 लाख रुपये या उससे अधिक नहीं होनी चाहिए।
जून में 28 लाख और जुलाई में 1.21 करोड़ महिलाओं को आर्थिक सहायता दी गई।