मुंबई के महापौर के लिए हुआ लॉटरी से फैसला

महाराष्ट्र शहरी विकास विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को निकाली गई लॉटरी के अनुसार मुंबई की अगली महापौर सामान्य वर्ग की महिला होंगी।
मुंबई के महापौर के लिए हुआ लॉटरी से फैसला
Published on

मुंबईः महाराष्ट्र शहरी विकास विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को निकाली गई लॉटरी के अनुसार मुंबई की अगली महापौर सामान्य वर्ग की महिला होंगी। हालांकि, इस प्रक्रिया का शिवसेना (उबाठा) नेता और मुंबई की पूर्व महापौर किशोरी पेडनेकर ने विरोध किया। उन्होंने दावा किया कि इस निर्णय के लिए नियमों में किसी को सूचना दिए बिना बदलाव किया गया।

उन्होंने कहा कि पिछले दो महापौर सामान्य वर्ग से थे, इसलिए नए महापौर का चयन अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) या अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग से होना चाहिए था। पेडनेकर ने कहा, ‘जिस तरह से प्रक्रिया (लॉटरी) की गई, हम उसकी निंदा करते हैं।’ लॉटरी के माध्यम से यह निर्धारित किया जाता है कि महापौर का पद किन श्रेणियों के लिए आरक्षित होगा, जैसे सामान्य, महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग। श्रेणी घोषित होने के बाद, योग्य उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल करते हैं। बृहन्मुंबई महानगर पालिका और राज्य की 28 अन्य महानगर पालिका के चुनाव 15 जनवरी को हुए थे।

मुंबई के महापौर के लिए हुआ लॉटरी से फैसला
नेहा सिंह राठौर को अब वाराणसी पुलिस का नोटिस
Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in