मोदी-ट्रंप की बातचीत, क्या कोई बड़ा फैसला आने वाला है?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से पश्चिम एशिया संकट पर चर्चा की। यह जानकारी भारत में अमेरकी राजदूत सर्जियो गोर ने दी है।
फाइल फोटो।
फाइल फोटो।
Published on

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से पश्चिम एशिया संकट पर चर्चा की। यह जानकारी भारत में अमेरकी राजदूत सर्जियो गोर ने दी है। गोर ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘‘राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी की अभी बातचीत हुई। उन्होंने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की, जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखने का महत्व भी शामिल है।’’

मोदी-ट्रंप की इस बातचीत का विस्तार से ब्योरा अभी नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि ट्रंप ने अपने अगले एक्शन के संबंध में मोदी से चर्चा की हो। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि युद्ध के संबंध में कोई महत्वपूर्ण गतिविधि देखने को आने वाले दिनों में मिल सकती है।

प्रधानमंत्री ने आज ही संसद में पश्चिम एशिया संकट को लेकर अपनी बातें रखी थीं। उन्होंने कहा कि वर्तमान संकट ने पूरी दुनिया की इकोनॉमी को हिला दिया है। अभी तक पश्चिम एशिया में जो नुकसान हुआ है उसे रिकवर होने भी दुनिया को बहुत समय लगेगा। भारत पर इसका कम से कम दुष्प्रभाव हो... इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। हमारे इकोनॉमी का फंडामेंटल बहुत मजबूत है।

पीएम ने कहा कि भारत ने इस समस्या के समाधान के लिए संवाद का ही रास्ता सुझाया है। युद्ध की शुरुआत के बाद से मैंने पश्चिम एशिया के ज्यादातर देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ दो राउंड फोन पर बात की है। हम गल्फ के सभी देशों के साथ लगातार बातें कर रहे हैं। हम ईरान, इजराइल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं। हमारा लक्ष्य, डायलॉग और डिप्लोमेसी के माध्यम से क्षेत्र में शांति की बहाली का है।

फाइल फोटो।
बातचीत के दावे के बीच ईरान का बड़ा एक्शन

पश्चिम एशिया संकट को लेकर पीएम मोदी ने चिंता जताते हुए कहा कि वर्तमान संकट ने पूरी दुनिया की इकोनॉमी को हिला दिया है। अभी तक पश्चिम एशिया में जो नुकसान हुआ है उसे रिकवर होने भी दुनिया को बहुत समय लगेगा। भारत पर इसका कम से कम दुष्प्रभाव हो... इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in