बातचीत के दावे के बीच ईरान का बड़ा एक्शन

ईरान ने मंगलवार को इजराइल और खाड़ी के अरब देशों को निशाना बनाकर लगातार हमले करना जारी रखा और इस दौरान उसकी एक मिसाइल तेल अवीव के मध्य में स्थित सड़क पर गिरी।
तेल अवीव में हमले के बाद आग पर काबू पाते दमकलकर्मी।
तेल अवीव में हमले के बाद आग पर काबू पाते दमकलकर्मी।
Published on

दुबईः ईरान ने मंगलवार को इजराइल और खाड़ी के अरब देशों को निशाना बनाकर लगातार हमले करना जारी रखा और इस दौरान उसकी एक मिसाइल तेल अवीव के मध्य में स्थित सड़क पर गिरी। ईरान ने मंगलवार तड़के इजराइल पर कई मिसाइलें दागीं, जिनमें से कुछ देश के उत्तरी हिस्से में गिरीं।

तेल अवीव में 100 किलोग्राम आयुध ले जाने में सक्षम एक मिसाइल इजराइली रक्षा प्रणाली को भेदते हुए शहर के मध्य में एक सड़क पर जा गिरी। इससे पास की एक इमारत की खिड़कियां टूट गईं और धुआं उठने लगा। मिसाइल गिरने के कुछ मिनट बाद घटनास्थल पर पहुंचने के बाद बचाव कार्य में जुटे कर्मी योएल मोशे ने पत्रकारों को बताया, ‘‘हमने तबाही, धुआं और अफरा-तफरी देखी।’’ उन्होंने कहा कि चार लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं।

आश्रय स्थल से बाहर निकलते हुए अमीर हसीद ने कहा कि उन्हें लगा था कि स्थिति इससे कहीं अधिक भयावह होगी। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा लगता है जैसे आप एक (आसान) निशाना हैं, आप खुद पर या अपने बगल में किसी पर मिसाइलों गिरने का इंतजार कर रहे हैं।’’

इससे पहले दिन में इजराइल ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर बमबारी की। इजराइल ने इस हमले पर कहा कि वह ईरान से जुड़े आतंकवादी संगठन हिजबुल्ला द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले बुनियादी ढांचे को निशाना बना रहा था। लेबनान की राजधानी के दक्षिण-पूर्व में स्थित एक आवासीय अपार्टमेंट पर हुए हमले में लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कम से कम दो लोग मारे गए। कुवैत में, हवाई रक्षा प्रणाली के छर्रों से बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे कई घंटों तक आंशिक बिजली कटौती हुई।

बहरीन में मिसाइल को लेकर अलर्ट सायरन बजे और सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने तेल समृद्ध पूर्वी प्रांत को निशाना बना रहे 19 ईरानी ड्रोन को नष्ट कर दिया।

तेल अवीव में हमले के बाद आग पर काबू पाते दमकलकर्मी।
ईरान पर हमले के पीछे कौन? ट्रंप ने खुद किया बड़ा खुलासा

जलडमरूमध्य से कुछ जहाजों को गुजरने की अनुमति

मालूम हो कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले ईरान को सोमवार देर रात (वॉशिंगटन समय) तक होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने या अपने बिजली संयंत्रों पर हमलों का सामना करने की चेतावनी दी थी, लेकिन सोमवार को उन्होंने तेहरान को दी गई इस समयसीमा को पांच और दिन के लिए बढ़ा दिया। ईरान ने फारस की खाड़ी को खुले महासागर से जोड़ने वाले इस जलडमरूमध्य से कुछ जहाजों को गुजरने की अनुमति दी है, लेकिन कहा है कि वह अमेरिका, इजराइल या उसके सहयोगियों से जुड़े जहाजों को निशाना बनाना जारी रखेगा।

इस बीच ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि संघर्ष में मरने वाले उसके नागरिकों की संख्या बढ़कर 1,500 से अधिक हो गई है, वहीं ईरानी हमले में इजराइल में 15 लोग मारे गए हैं जबकि 13 अमेरिकी सैन्य कर्मी भी मारे गए हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in