Bangladesh वायु सेना के Air Base पर बदमाशों ने किया हमला, जाने पूरा मामला

एक हमलावर की मौत
Bangladesh वायु सेना के Air Base पर बदमाशों ने किया हमला, जाने पूरा मामला
Published on: 

नई दिल्ली -  बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा देखने को मिली है। आज यानी 24 फरवरी को कॉक्स बाजार में समिति पारा के पास बांग्लादेश वायुसेना के अड्डे पर अचानक कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इसकी जानकारी बांग्लादेश की इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस यानी ISPR ने एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए दी। इस नोटिफिकेशन पर ISPR की सहायक निदेशक आयशा सिद्दीका के हस्ताक्षर थे। इसमे कहा गया की घटना के बाद वायु सेना जवाब में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। कार्रवाई के दौरान एक हमलावर की मौत भी हो गई है।

समिति पारा क्षेत्र से थे हमलावर

सूत्रो के मुताबिक हमलावर समिति पारा क्षेत्र के थे। कॉक्स बाजार के डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद सलाहुद्दीन ने पुष्टि की कि दोपहर में स्‍थानीय लोगों और बांग्लादेश वायु सेना कर्मियों के बीच झड़प हुई थी। सलाहुद्दीन ने कहा कि इस झड़प की जांच की जाएगी और आवश्यक कदम भी उठाए जाएंगे।

कॉक्स अस्पताल के प्रभारी सैफुल इस्लाम ने बताया कि यह घटना लगभग दोपहर 12 से 1 के बीच की है। पुलिस ने बताया कि जिस हमलावर की मौत हुई है उसका नाम शिहाब कबीर है। शिहाब वार्ड नंबर 1 में रहता था। उसके पिता का नाम नासिर उद्दीन है। वर्तमान में पुलिस घटनास्‍थल पर किसी को जाने  नहीं दे रही है। अब तक यह पता नहीं चल पाया है की झड़प क्यो शुरू हुई और हमला क्यों किया गया। घटना को देखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए गए हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News