10 वर्ष की मासूम के साथ नाबालिगों ने किया गैंगरेप

दो नाबालिग गिरफ्तार
10 वर्ष की मासूम के साथ नाबालिगों ने किया गैंगरेप
Published on

नई दिल्ली - कर्नाटक से एक शर्मनाक खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुता‌बिक 2 नाबालिग लड़कों ने 10 साल की एक मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। यह घटना तब हुई जब पीड़िता स्कूल से वापस अपने घर आ रही थी। रास्ते में आरोपियों ने उसे घेर लिया और चाकू दिखाकर उसके साथ गैंगरेप किया। जैसे ही खबर पुलिस को मिली पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपियों को खोजने में लग गई। वर्तमान में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस समय पीड़िता का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

3 मार्च की है घटना

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 10 साल की यह बच्ची 3 मार्च की दोपहर को अपने स्कूल से घर जा रही थी। रास्ते में उसी के इलाके में रहने वाला एक नाबालिग आरोपी उसे मिला जो उससे बात करते-करते उसे रास्ते के किनारे पर ले गया। आरोपी ने इसके बाद चाकू दिखाकर उसे डराया और फिर अपने एक अन्य साथी की मदद से उसे अपने एक परिचित के घर ले गया। वहां दोनों ने इस शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता काफी बुड़ी हालत में अपने घर पहुंची।

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया

घर पहुंचकर पीड़िता ने सभी को अपने साथ हुई वारदात के बारे में बताया। सभी उसकी बात सुनकर पागल से हो गए। इसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी बाल संरक्षण अधिकारी के कार्यलय को दी। बाल संरक्षण अधिकारी के शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के धारा 3 और 4, बीएनएस की धारा 137(2) और 65 (2) के तहत मामला दर्ज किया। वर्तमान में दोनों नाबालिग पुलिस की हिरासत में हैं।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in