रक्षा मंत्रालय ने किया ‘INS बेतवा’ की मरम्मत के लिए 498 करोड़ का करार

सरकारी कंपनी कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड के साथ किया करार
New Delhi
‘INS बेतवा’
Published on: 

नयी दिल्ली : रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के निर्देशित मिसाइल युक्त युद्ध जहाज ‘INS बेतवा’ की मरम्मत और नयी प्रणोदन प्रणाली लगाने के काम के लिए सरकारी कंपनी कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड के साथ बुधवार को 498 करोड़ रुपये का करार किया।

मंत्रालय के अनुसार करार के तहत ‘ब्रह्मपुत्र श्रेणी’ के जंगी जहाज ‘INS बेतवा’ में वाष्प-आधारित प्रणोदन प्रणाली को हटाकर डीजल इंजन-आधारित प्रणोदन प्रणाली लगायी जायेगी। जहाज में आधुनिक हथियार भी लगाये जायेंगे, जिससे उसकी युद्धक एवं अभियान संबंधी क्षमताओं में इजाफा होगा।

रक्षा मंत्रालय ने ‘बेतवा’ की सामान्य मरम्मत और प्रणोदन प्रणाली में बदलाव के लिए कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड के साथ 498.58 करोड़ रुपये का करार किया है। यह परियोजना जहाज की मरम्मत और रखरखाव के क्षेत्र में स्वदेशी क्षमताओं को और मजबूत करेगी, खासकर नौसैनिक मंचों की जटिल प्रणोदन प्रणाली में बदलाव और उनके आधुनिकीकरण के मामले में।

इस परियोजना में 50 से अधिक MSME (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम) के शामिल होने की उम्मीद है और इससे भारतीय जहाज निर्माण तथा सहायक उद्योगों में रोजगार के बड़े अवसर पैदा होंगे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News