मिलीए Aamir Khan की गर्ल फ्रेंड गौरी स्प्रैट से

आमिर के प्रोडक्शन हाउस में करती हैं काम
मिलीए Aamir Khan की गर्ल फ्रेंड गौरी स्प्रैट से
Published on: 

नई दिल्ली - बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन पर एक खास खुलासा किया। उन्होंने मीडिया के सामने स्वीकार किया कि वह गौरी स्प्रैट के साथ रिश्ते में हैं और पिछले एक साल से उन्हें डेट कर रहे हैं। आमिर ने यह भी बताया कि वे एक-दूसरे को 25 से ज्यादा सालों से जानते हैं।आमिर खान ने बताया कि गौरी उनके परिवार और करीबी दोस्तों से मिल चुकी हैं, जिनमें बॉलीवुड के मशहूर सितारे शाहरुख खान और सलमान खान भी शामिल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनका परिवार इस रिश्ते को लेकर बहुत खुश है।

आखिर कौन है गौरी स्प्रैट ?

गौरी स्प्रैट वर्तमान में बेंगलुरु में रहती हैं और इस समय आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के साथ काम कर रही हैं। खास बात यह है कि उन्होंने अब तक सिर्फ कुछ ही बॉलीवुड फिल्में देखी हैं, जिनमें ‘लगान’ और ‘दंगल’ शामिल हैं। साथ ही, वह बॉलीवुड के ‘सुपरस्टार’ टैग को ज्यादा महत्व नहीं देतीं। गौरी की पृष्ठभूमि भी काफी रोचक है। वह आधी तमिल और आधी आयरिश हैं। इसके अलावा, वह छह साल के बेटे की मां हैं और एक स्वतंत्र महिला के रूप में अपनी पहचान रखती हैं।

अब तक आमिर खान दो बार शादी कर चुके हैं

आपको बता दें कि इससे पहले आमिर खान रीना दत्ता और किरण राव के साथ शादी कर चुके हैं। रीना दत्ता के साथ उनकी पहली शादी से उनके दो बच्चे थे। पहली उनकी बेटी इरा और एक बेटा जुनैद। जबकि किरण के साथ उनका तलाक 2021 में हुआ। किरण के साथ उनकी दूसरी शादी से भी उनका एक लड़का है जिसका नाम आजाद है। वर्तमान में आमिर अपने नए रिश्ते को लेकर बेहद खुश हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News