मैनचेस्टर सिटी ने बोर्नेमाउथ को 2-1 से हराया, सेमीफाइनल में पहुंची टीम

एर्लिंग हैलेंड हुए चोटिल
मैनचेस्टर सिटी ने बोर्नेमाउथ को 2-1 से हराया, सेमीफाइनल में पहुंची टीम
Published on: 

बोर्नेमाउथ - मैनचेस्टर सिटी ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए बोर्नेमाउथ को 2-1 से हराकर एफए कप फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई जिससे टीम के पास अब भी खिताब जितने का मौका है। इस मैच के दौरान सिटी को वापसी दिलाने वाले एर्लिंग हैलेंड चोटिल हो गए। पहले हाफ में हैलेंड की पेनल्टी को रोक दिया गया था लेकिन 49वें मिनट में उन्होंने सिटी को बराबरी दिला दी। हालांकि इसके 12 मिनट बाद उन्हें बाएं टखने में चोट के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा।

ओमार ने गोल दागरक सिटी को दिलाई बढ़त

हैलेंड की जगह मैदान पर उतरे ओमार मारमोश ने दो मिनट के भीतर गोल दागकर सिटी को बढ़त दिलाकर सेमीफाइनल में जगह दिलाई। बोर्नेमाउथ की ओर से मैच का एकमात्र गोल 21वें मिनट में इवानिल्सन ने दागा। सिटी की टीम इंग्लिश प्रीमियर लीग में पांचवें स्थान पर है और चैंपियन्स लीग के लिए क्वालीफाई करने की दौड़ से बाहर हो चुकी है।

सेमीफाइनल में सिटी के सामने होगी नॉटिंघम फॉरेस्ट

सेमीफाइनल में सिटी की भिड़ंत नॉटिंघम फॉरेस्ट से होगी। अगले महीने यह मुकाबला वेम्बले स्टेडियम में खेल जाएगा। एक अन्य सेमीमीफाइनल में एस्टन विला को क्रिस्टल पैलेस से खेलना है। विला ने प्रेस्टन को 3-0 से हराया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News