पश्चिम बंगाल के डॉक्टरों के लिए ममता सरकार ने की बड़ी घोषणा

सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए 2 करोड़ रुपये का फंड
पश्चिम बंगाल के डॉक्टरों के लिए ममता सरकार ने की बड़ी घोषणा
Published on: 

नई दिल्ली - बंगाल के डॉक्टरों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सरकार ने बंगाल के डॉक्टरों के वेतन में भारी बढ़ोतरी की है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने सोमवार को धोनो धान्यो ऑडिटोरियम में जूनियर-सीनियर डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों की विशेष सभा में इसकी घोषणा की। इससे राज्य के डॉक्टरों को काफी खुशी मिलेगी।

‌ ममता सरकार के द्वारा उठाया गया यह कदम डॉक्टरों को और अच्छे से काम करने के लिए प्रेरित करेगा। घोषणा करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि सीनियर डॉक्टरों का वेतन 15,000 रुपये बढ़ाया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ जूनियर डॉक्टरों, इंटर्न, हाउस स्टाफ व पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेनी के वेतन में 10 हजार रुपये की बढ़ोतरी की जा रही है।

जूनियर डॉक्टरों का निलंबन वापस

ममता बनर्जी की इस घोषणा के बाद डिप्लोमाधारी सीनियर रेजीडेंट डॉक्टरों का वेतन 65,000 से बढ़कर 80,000, स्नातकोत्तर रेजीडेंट डॉक्टरों का वेतन 70,000 से बढ़कर 85,000 और पोस्ट डॉक्टरेट सीनियर रेजीडेंट डॉक्टरों का वेतन 75,000 से बढ़कर 1 लाख रुपये हो जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों का निलंबन भी वापस ले लिया। आपको बता दें कि इन डॉक्टरों को मरीजों को एक्सपायर्ड सेलाइन चढ़ाने के मामले में निलंबित किया गया था।

डॉक्टरों के काम की कि सराहना

बंगाल के मेडिकल कॉलेजों में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए ममता सरकार ने दो करोड़ रुपये के फंड की भी घोषणा की। उन्होंने डॉक्टरों की खुब सराहना की और कहा कि उनका कोई राजनीतिक रंग नहीं होता है। उनसे अगर एक गलती हो जाए तो जान मान का खतरा हो जाता है लेकिन उनके हजारों अच्छे काम के लिए उनकी कोई प्रशंसा नहीं करता।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News