“ममता को समझ में आएगा , विपक्षी दलों के स्पेस को कम करने के क्या परिणाम ” : कांग्रेस

मानिकतला से कांग्रेस उम्मीदवार का दावा—अब ममता बनर्जी को समझ आएगा असर
“ममता को समझ में आएगा , विपक्षी दलों के स्पेस को कम करने के क्या परिणाम ” : कांग्रेस
Published on

पश्चिम बंगाल की सियासत में बयानबाजी तेज हो गई है। Suman Roy Chowdhury ने मुख्यमंत्री Mamata Banerjee पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और अन्य धर्मनिरपेक्ष दलों की राजनीतिक जमीन कमजोर करने का फायदा भारतीय जनता पार्टी को मिला है।

पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुखपत्र और Maniktala (167) सीट से उम्मीदवार सुमन राय चौधुरी ने कहा कि अब ममता बनर्जी को यह समझ में आएगा कि विपक्षी दलों के स्पेस को कम करने के क्या परिणाम होते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की राजनीति में कांग्रेस और अन्य सेक्युलर ताकतों को हाशिए पर डालने की रणनीति ने सीधे तौर पर BJP को मजबूत किया है।

बंगाल में जारी चुनावी मुकाबले के बीच इस तरह के बयानों ने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है। अब सभी की नजरें मतगणना के अंतिम नतीजों पर टिकी हैं, जो यह तय करेंगे कि राज्य की सियासत किस दिशा में आगे बढ़ेगी।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in